JEE Main 2024 Result: जेईई मेंस सेशन 1 का रिजल्ट घोषित, टॉपर्स लिस्ट भी जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

JEE Mains 2024

JEE Main 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन 1 का परिणाम 13 फरवरी को जारी कर दिया है। टॉपर लिस्ट भी जारी हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें स्कोर-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • रिजल्ट के पीडीएफ़ को डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में आप इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

लाखों उम्मीदवार हुए थे शामिल 

एनटीए के मुताबिक इस बार पेपर 1 में उम्मीदवारों की उपस्थिति 95.8% रही। वहीं पेपर 2 के लिए अटेंडेंस 75% था। कुल 12,31 874 कैंडीडेट्स से आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को कीयस गया था।

23 छात्रों ने किया टॉप

जेईई मेंस सेशन में 23 छात्रों ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर प्राप्त किया है। तेलंगाना से 7, आंध्र प्रदेश के 3, राजस्थान के 3, महाराष्ट्र के 3, हरियाणा के 2 और दिल्ली के 2 उम्मीदवार शामिल हैं। बाकी तीन छात्र कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात से हैं। मध्यप्रदेश में आदित्य प्रताप सिंह भदोरीया ने टॉप किया है। टॉपर छात्रों की लिस्ट नीचे दी गई है:-

jee mains result
जेईई मेंस टॉपर लिस्ट
jee main result
राज्यों के हिसाब से टॉपर्स की लिस्ट
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews