जारी हुई JEE Main पेपर-2 आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड, 16 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति, रिजल्ट जल्द 

जेईई मेंस 2025 पेपर-2 की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुल चुका है। रिजल्ट जल्द घोषित हो सकता है। आइए जानें उम्मीदवार कैसे इसे डाउनलोड करें?
jee main 2025

जेईई मेंस सेशन-1 पेपर-2 परीक्षा (JEE Main 2025) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 15 फरवरी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर-2A और पेपर-2B की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन पेपर-2 परीक्षा B.Arch/B.Planning पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 31 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी। एनटीए ने उत्तर कुंजी के साथ-साथ आपत्ति दर्ज करने के लिए रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है।

16 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति, इतनी है फीस

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक 15 फरवरी से लेकर 16 फरवरी रात 11:50 बजे तक जेईई मेंस पेपर-2 के लिए ऑब्जेक्शन पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार चुनौतियां दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। 200 रुपये प्रति प्रश्न फीस जमा करनी होगी। यदि आंसर-की पर दर्ज की गई चुनौती सही साबित होती है तो उत्तर कुंजी में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी।

जल्द आएगा रिजल्ट (JEE Main Paper-2 Result)

फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। पेपर-1 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। जल्द ही पेपर-2 का रिजल्ट जारी होगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

हेल्पडेस्क भी गठित

एनटीए ने जेईई मेंस-2025 से संबंधित स्पष्टीकरण के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया है। उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा jeemain@nta.nic.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (JEE Main Paper-2 Answer Key)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट्स एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर “जेईई मेंस-2025 सेशन 1 पेपर 2 उत्तर कुंजी” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता पड़ने पर उम्मीदवार चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
  • भविष्य के संदर्भ में उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट निकालकर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews