JEE Main सेशन 2 परीक्षा पर नई अपडेट, 7-9 अप्रैल के लिए एडमिट कार्ड जारी, NTA ने अभ्यर्थियों को दी ये सलाह, जानें डिटेल 

जेईई मेंस सेशन 2 पेपर 2 यानि B.Arch और बी.प्लानिंग के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। टाइम टेबल वेबसाइट पर उपलब्ध है। एनटीए ने उम्मीदवारों को जरूरी सलाह भी दी है। आइए जानें प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
JEE main 2025

AI Generated

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित होने वाली जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (JEE Main 2025) जारी कर दिए हैं। बाकी तारीखों के लिए हॉल टिकट पहले से ही उपलब्ध हो चुके हैं। आज इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का दूसरा दिन है। उम्मीदवार ऑफ़िशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है, जिनके एप्लीकेशन अधूरे थे।

बता दें कि 7 अप्रैल को पेपर-1 परीक्षा दोनों शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे के लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। 8 अप्रैल को सिर्फ दूसरे शिफ्ट में एग्जाम होगा। वहीं 9 अप्रैल को पेपर 2ए और पेपर 2बी की परीक्षा पहली शिफ्ट में होगी। जिन छात्रों ने पेपर 2ए और पेपर 2बी दोनों को चुना है, उन्हें 30 मिनट अधिक समय दिया जाएगा।

उम्मीदवार मान लें एनटीए की ये सलाह

  • एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट के जरिए नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार के डुप्लीकेट एडमिट कार्ड को इशू करने का प्रावधान नहीं होगा।
  • एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में किसी प्रकार का बदलाव या कोई भी अतिरिक्त जानकारी दर्ज न करने की सलाह दी है।
  • भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड को अभ्यर्थी सुरक्षित रखें।
  • तारीख और शिफ्ट/समय पर दिए गए केंद्र पर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। यदि उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दिए गए तारीख शिफ्ट या समय के अलावा किसी अन्य दिन/वेन्यू/शिफ्ट में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होते हैं, तो उन्हें एग्जाम देने की अनुमति नहीं होगी।
  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। एनटीए परीक्षा के दौरान उनका पालन करने को कहा है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “JEE Main 2025 Session 2 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखेगा, इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में ई-एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews