27 फरवरी को खुलेगा JEE Main सेशन-2 का करेक्शन विंडो, अभ्यर्थी जान लें ये नियम, अहम नोटिस जारी, देखें खबर

जेईई मेंस सेशन-2 करेक्शन विंडो जल्द खुलेगा। उम्मीदवारों को आवेदन सुधार का मौका मिलेगा। इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज है।
jee main

जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2025 है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने करेक्शन पोर्टल को लेकर (JEE Main 2025) अहम नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार 27 फरवरी से लेकर 28 फरवरी रात 11:50 बजे तक एप्लीकेशन में संशोधन कर पाएंगे।

ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जाम के आवेदन में करेक्शन के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। कुछ विवरण में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। एनटीए ने उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दर्ज की गई जानकारी को सत्यापित करने की सलाह दी है। जरूरत पड़े तो उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।  उम्मीदवार क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए फीस भुगतान कर सकते हैं।

यह सुविधा अभ्यर्थियों को किसी कठिनाई से बचने के लिए एक बार दी जाती है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सावधानीपूर्वक गलतियों में सुधार करें। क्योंकि करेक्शन के लिए दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

छात्र रखें इन नियमों का ख्याल (JEE Mains Session-2 Correction)

  • सेशन-1 और सेशन-2 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को कोर्स पेपर,  प्रश्न पत्र माध्यम, स्टेट कोड ऑफ़ एलिजिबिलिटी, परीक्षा शहर, 10वीं और 12वीं प्रमाण पत्र, जेंडर, कैटेगरी, फीस पेमेंट में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि इन क्षेत्रों में सुधार के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, इमरजेंसी कांटेक्ट डिटेल और फोटोग्राफ में बदलाव करने की अनुमति नहीं होती।
  • उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम औरमाता का नाम इनमें से किसी एक में ही बदलाव या संशोधन करने की अनुमति दी जाएगी।
  • सेशन-2 यानि नए आवेदक कक्षा दसवीं और बारहवीं दस्तावेज, स्टेट कोड ऑफ़ एलिजिबिलिटी, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब कैटिगरी, हस्ताक्षर और पेपर में बदलाव करने की अनुमति होगी।
  • अस्थाययी और वर्तमान पते के आधार पर उम्मीदवार एग्जामिनेशन सिटी सिलेक्शन और परीक्षा के माध्यम में बदलाव कर सकते हैं।

अप्रैल में होगी परीक्षा 

जेईई मेंस सेशन-1 दोनों पेपर के परिणाम घोषित हो चुके हैं। सेशन-2 परीक्षा 1 से 8 अप्रैल तक आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने सेशन-1 के लिए आवेदन किया है, वे पिछले एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आवेदन कर सकते हैं। वहीं नए उम्मीदवारों को नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप्लीकेशन पोर्टल आज रात बंद हो जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews