JEE Main 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, NTA ने अभ्यर्थियों को दी ये सलाह

जेईई मेंस एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। परीक्षा 21 जनवरी से शुरू होगी। 
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन-मेंस सेशन-1 (JEE Main 2026) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रखें कि डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के फिजिकल कॉपी का सत्यापन किया जाएगा।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, पेपर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और जरूरी गाइडलाइंस जैसे जानकारी उपलब्ध होगी। जिसका पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड चेक करने या डाउनलोड करते समय किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए एनटीए द्वारा हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है। उम्मीदवार 011-4075900 पर कॉल कर सकते हैं। या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

28 और 29 जनवरी के लिए एडमिट कार्ड जल्द

फिलहाल, 21, 22, 23 और 24 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ही प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। 28 और 29 जनवरी को आयोजित होने वाले एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। हालांकि अब तक एनटीए ने कोई भी तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हॉल टिकट एग्जाम से तीन-चार दिन पहले जारी होंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर “जेईई मेंस 2026 सेशन 1 एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां एप्लिकेशन नंबर,पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करें।
  4. एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक करें। एनटीए द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। फिर डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका 2-3 प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

उम्मीदवारों को एनटीए की सलाह 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को QR कोड और बारकोड उपलब्ध है, यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपलोड किए गए फोटो आईडी को लाना होगा। ताकि पहचान का सत्यापन किया जा सके।

जेईई मेंस शेड्यूल

जेईई मेंस परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा देश के बाहर 15 परीक्षा केंद्र भी आवंटित किए गए हैं। 21 से लेकर 28 के बीच पेपर-1, जो बीई/बीटेक प्रोग्राम के लिए होता है, इसका आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी। 29 जनवरी को पेपर 2ए और 2बी का आयोजन किया जाएगा। जो सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews