NTA का फैसला: JEE Main 2026 में हुए 7 बड़े बदलाव, जरूर जान लें उम्मीदवार 

जेईई मेंस ने जुड़े कई बदलाव एनटीए ने किए हैं। अभ्यर्थियों को इन नियमों की जानकारी होनी चाहिए। ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ा। आइए एक-एक इन बदलावों पर नजर डालें- 
jee main 2026

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। 27 नवंबर तक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसकी लिंक ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/  पर एक्टिव हो चुकी है। इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस से जुड़े कई बदलाव किए हैं। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। अब कई सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है।

जेईई मेंस सेशन-1 परीक्षा 21 से लेकर 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। पेपर-1 दो शिफ्टों में होगा। वहीं सेशन-2 एग्जाम की तारीख बदली गई है। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में  2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल के बीच आयोजित होगी। पहले परीक्षा 1 से 10 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाली थी।

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से जुड़े बदलाव 

  • इस साल एप्लीकेशन फॉर्म में कई बदलाव किए गए हैं। इस साल आवेदन के दौरान एनटीए नाम, जन्मतिथि, जेंडर, फोटोग्राफर और ऐड्रेस आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए यूआईडीएआई से प्राप्त करने वाला है। इसलिए आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और कैटिगरी सर्टिफिकेट अपडेटेड होना चाहिए।
  • कक्षा 11वीं का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज करना पड़ेगा। यह कदम वेरिफिकेशन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। ताकि परीक्षा का आयोजन सुचारू रूप से संभव हो सके।

फोटो और हस्ताक्षर साइज़ 

  • फोटो साइज और सिग्नेचर की गाइडलाइंस में भी बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवारों के हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ में 80% फेस विजिबल होना चाहिए, कान भी दिखना चाहिए।  बैकग्राउंड सफेद और फोटोग्राफ का फॉर्मेट जेपीजी या जेपीईजी होना चाहिए।  इसकी साइज 10 KB लेकर 200 KB तक भी होनी चाहिए।
  •   सिग्नेचर को जेपीजी की या जेपीईजी फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। इसकी साइज 10 केबी से लेकर 100 केबी के बीच होनी चाहिए।
  • कक्षा दसवीं और यह समक्ष सर्टिफिकेट या मार्कशीट का पीडीएफ साइज 50केबी  से लेकर 300 केबी  के बीच होना अनिवार्य है आईडेंटिटी प्रूफ भी जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट और 10 केबी से लेकर 200 केबी के बीच होना चाहिए। डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट का पीडीएफ साइज 50 केबी से लेकर 300 केबी के बीच निर्धारित किया गया है।

अब उम्मीदवारों को मिलेगी ये सुविधा

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में कई नए सेक्शन जोड़े गए हैं। जिसमें एक्सेसिबिलिटी एडजस्टमेंट, स्क्रीन मैग्नीफायर और ऑन स्क्रीन कैलकुलेटर शामिल है। एक्सेसिबिलिटी एडजस्टमेंट के ऑप्शन सेक्शन में जाकर उम्मीदवार डार्क मॉड या लाइट मोड को स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा फोंट साइज को बढ़ाया घटाया जा सकता है। कर्जर ट्रेल एनेबल करने और इसके साइज़ को चुनने का विकल्प भी मिलेगा। मैग्नीफायर ऑप्शन के जरिए उम्मीदवार प्रश्न को बड़ा करके देख सकते हैं। ऑन स्क्रीन स्टैंडर्ड कैलकुलेटर एडिशन, सब्सट्रैक्शन, डिवीजन और मल्टीप्लिकेशन करने में मदद मिलेगी। स्क्वायर रूट और परसेंटेज को भी कैलकुलेटर में शामिल किया गया है।

परीक्षा शहर बढ़ाए गए 

इस साल जेईई मेंस 2026 परीक्षा के लिए कुल 33 नए परीक्षा  केंद्र जोड़े हैं। जो देश भर के अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं। इन शहरों में एग्जाम सीबीटी मोड में निर्धरित शेड्यूल के भीतर आयोजित किया जाएगा। वहीं 7 एग्जाम सेंटर को लिस्ट से हटाया भी गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews