JEE Main 2026 पेपर-2 फाइनल आंसर-की जारी, जल्द आएगा रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड  

जेईई मेंस पेपर-2 की अंतिम उत्तर कुंजी एनटीए ने जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट भी इसपर ही आधारित होंगे। आपत्ति का मौका नहीं मिलेगा। 
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस (JEE Main 2026) सेशन-2 पेपर-2 (बी. प्लानिंग और B.Arch) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। किसी भी प्रश्न को एनटीए ने ड्रॉप भी नहीं किया है।

परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल को दूसरी शिफ्ट में देश के विभिन्न शहरों में किया गया है। प्रोविजनल आंसर-की 25 अप्रैल को जारी हुई थी। उम्मीदवारों को 27 अप्रैल तक इसपर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिला था। इन्हीं चुनौतियों की समीक्षा के बाद संशोधन के साथ फाइनल आंसर-की तैयार की है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट फाइनल आंसर-की पर आधारित होंगे।

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले जेईई मेंस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर सेशन-2 पेपर-2 के लिए फाइनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। यहाँ प्रश्न आईडी और सही उत्तर आईडी को चेक करें।
  • मार्किंग स्कीम के अनुसार अपेक्षित अंकों की गणना करें।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी को डाउनलोड और सेव कर लें।

जल्द आएगा रिजल्ट

एनटीए जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है। जिसके अभ्यर्थी अधिकारी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बता दें जनवरी सेशन पेपर-2 का परिणाम 24 फरवरी को घोषित हुआ था। परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित हुई थी।

बी. प्लानिंग यानि पेपर 2B के लिए 32,366 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, 21,067 उम्मीदवार की परीक्षा में शामिल हुए। वहीं पेपर 2A (बी.आर्क) के लिए 64,786 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था 45,452 अभ्यर्थी की परीक्षा में शामिल हुए थे। पेपर 2ए में केरलम के सूर्याथेजुस एस ने टॉप किया था। वहीं पेपर-2बी में गौरी संकर वी ने टॉप किया था।

स्कोरकार्ड में होगी ये जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • जन्मतिथि
  • पेरेंट्स का नाम
  • जेईई मेंस 2026 रोल नंबर
  • कैटेगरी
  • विषयवार अंक
  • ओवरऑल जेईई मेंस 2026 स्कोर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews