JEE Main 2026 पेपर-2 उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 27 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति 

जेईई मेंस अप्रैल सेशन पेपर-2 की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है। आपत्ति दर्ज करने की सुविधा निर्धारित समय सीमा तक ही मिलेगी। 
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 अप्रैल को जेईई सेशन 2 पेपर-2 की आंसर-की (JEE Main 2026 Answer Key) जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार B. Arch या बी.प्लानिंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी।

उत्तर कुंजी के जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसी के आधार पर आगे की प्लानिंग भी कर सकते हैं। एनटीए आपत्ति दर्ज करने का मौका दे रहा है। यदि चुनौती सही पाई जाती है तो उत्तर कुंजी में बदलाव किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को यह सूचित नहीं किया जाएगा कि उनकी आपत्ति स्वीकार की गई है या नहीं। किसी प्रकार की समस्या या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

आपत्ति दर्ज की तारीख और फीस 

यह सुविधा 25 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। डेडलाइन के बाद चुनौती दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा।

दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। रिजल्ट भी इसी पर आधारित होंगे। एनटीए ने पेपर-2 रिजल्ट को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। अपडेट के लिए नियमित तौर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले ऊपर दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर जेईई मेंस पेपर 2 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. उत्तर कुंजी को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. आपत्ति दर्ज करने के लिए पहले प्रश्न को सेलेक्ट करें।
  6. प्रूफ अपलोड करें। फीस का भुगतान करें।

कब हुई थी परीक्षा?

जेईई मेंस सेशन-2 पेपर 2 का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 7 अप्रैल को किया गया था। भारत के 54,953 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं 270 विदेशों छात्रों ने भी रजिस्ट्रेशन किया था। 73% अटेंडेंस दर्ज किया गया था। वहीं आधार ऑथेंटिकेशन करीब 97% किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews