समीक्षा के बाद NTA ने जारी की JEE Main सेशन-2 संशोधित उत्तर कुंजी, चुनौती के लिए उपलब्ध

समीक्षा के बाद एनटीए ने जेईई मेंस सेशन 2 अपडेटेड आंसर-की जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों से केमिस्ट्री पेपर पर सवाल उठाए है। इसपर जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज की जा सकती है। 
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रविवार को जेईई मेंस संशोधित उत्तर कुंजी (JEE Main 2026) जारी कर दी है। इसमें 5 अप्रैल शिफ्ट 2 का केमिस्ट्री पेपर भी शामिल है। इसकी जानकारी एनटीए ने सोशल मीडिया पर दी है। उम्मीदवार इसके जरिए अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों में भी अभी नाराजगी देखी जा सकती है।

दरअसल, 11 अप्रैल की रात जेईई मेंस सेशन 2 उत्तर कुंजी जारी की थी। 5 अप्रैल दूसरी शिफ्ट में आयोजित केमिस्ट्री पेपर की आंसर-की पर अभ्यर्थियों ने कई सवाल उठाए। इसे पूरी तरह से गलत भी बताया।  छात्रों का कहना था कि केमिस्ट्री के सेक्शन में कई समस्याएं देखी गई। जबकि फिजिक्स और गणित के पेपर सामान्य थे। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि रिस्पांस शीट परीक्षा से मैच नहीं हो रही है, जिसे उन्होंने अटेम्पट किया था। एनटीए ने इस मामले में संज्ञान लिया।

खेद जताते हुए अभ्यर्थियों को स्पष्टीकरण से पहले आपत्ति दर्ज करने के लिए कोई फीस का भुगतान न करने को कहा। उत्तर कुंजी की समीक्षा दोबारा की गई। अब इसे अपडेट के साथ फिर से चुनौती से लिए उपलब्ध कर दिया गया है। लेकिन अब सवाल यह है जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आपत्ति दर्ज कर दी है और उसके लिए शुल्क का भुगतान कर दिया गया है। क्या चुनौती सही साबित होने पर उन्हें रिफंड मिलेगा या नहीं? हालांकि इस संबंध में एनटीए ने अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

स्टेप 1:– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in  पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर आंसर-की चैलेंज के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें/
स्टेप 4: उत्तर कुंजी नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें। रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड करें।
स्टेप 5: जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज करें। शुल्क का भुगतान करें।

इतनी लगेगी फीस 

आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। चुनौती और पेमेंट दोनों ही केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/यूपीआई/नेट बैंकिंग किसी भी ऑप्शन को शुल्क भुगतान का माध्यम बन सकते हैं। पोर्टल 13 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा। जेईई मेंस 2026 का आयोजन भारत और विदेश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग शहरों में 2 से लेकर 8 अप्रैल तक आयोजित किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews