JEE Main सेशन-2 रिजल्ट घोषित, अब आगे क्या? इस दिन शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया

जेईई मेंस सेशन 2 रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी हो चुकी है। 26 छात्रों से 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। काउंसलिंग प्रोसेस जून में शुरू होगा। आईआईटी रुड़की ने जेई एडवांस्ड शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन-2 का रिजल्ट (JEE Main Result 2026) और उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। 26 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल मिला है।

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस का आयोजन 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को विभिन्न शहरों में कुल 13 भाषाओं में किया गया था। फिलहाल, पेपर-1 के लिए परिणाम घोषित किया गया है। पेपर-2 की उत्तर कुंजी और रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। सेशन 2 के लिए कुल 11 लाख 10 हजार 904 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 10 लाख 34 हजार 330 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। उम्मीदवारों का अटेंडेंस 93.11% रहा।

टॉप-10 अभ्यर्थियों के नाम

  1. आरुष सिंगल, चंडीगढ़
  2. जोन्नाला रोशन मणिदीप रेड्डी, आंध्र प्रदेश
  3. श्रेया मिश्रा, दिल्ली (एनसीटी)
  4. मानथा शिव कामेश, तेलंगाना
  5. सिद्धार्थ श्रीकांत अथाले, महाराष्ट्र
  6. नरेंद्र बाबू गरी महीथ, आंध्र प्रदेश
  7. थुँगा दुर्गा सुप्रभथ, आंध्र प्रदेश
  8. अर्णव गांधी, हरियाणा
  9. शुभम कुमार, बिहार
  10. आदित्य गुप्ता, दिल्ली

मध्यप्रदेश में किसने किया टॉप?

मध्यप्रदेश में रिद्देश आनंद बन्दले ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है। आंध्र प्रदेश में 5 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। बिहार में शुभम कुमार, चंडीगढ़ में आरुष सिंगल, गुजरात में पुरोहित निमय, उत्तर प्रदेश में उत्कर्ष, पंजाब में भरत बंसल, पश्चिम बंगाल में कुंतल चौधरी, छत्तीसगढ़ में युग महेश्वरी झारखंड में वैष्णवी कुमारी और हिमाचल प्रदेश में रोहित शर्मा ने प्रथम स्थान किया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर जेईई मेंस सेशन-2 स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्कोर कार्ड को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

अब आगे क्या होगा?

जेईई मेंस में 2.5 लाख रैंक लाने वाले उम्मीदवारों को ही जेईई एडवांस्ड में शामिल होने की अनुमति होगी। पात्र उम्मीदवार 23 अप्रैल से लेकर 2 मई तक आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 17 मई को होने वाला है। जो छात्र जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र नहीं है, उन्हें जेईई मेंस स्कोर के आधार आधार पर एनआईटी, जीएफटीआई, IIIT और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिलेगा। हालांकि आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड स्कोर अनिवार्य होता है।

काउंसलिंग पर क्या अपडेट?

छात्रों को इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम और कॉलेज JoSAA काउंसलिंग के आधार पर अलॉट किया जाएगा। इस साल आईआईटी रुड़की द्वारा जारी जेईई एडवांस्ड शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू हो सकती है। इस काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए 100 से अधिक संस्थानों में छात्रों को दाखिला मिलेगा, जिसमें 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, एक आईआईएसटी, 26 आईआईआईटी और 40 गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल संस्थान शामिल होंगे। इसमें 5 राउंड शामिल होंगे।  अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://josaa.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews