JEE Mains 2023: परीक्षा की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द जारी होंगे ऐड्मिट कार्ड, पढ़ें पूरी खबर

JEE Mains 2023: परीक्षा की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द जारी होंगे ऐड्मिट कार्ड, पढ़ें पूरी खबर

JEE Mains 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बहुत जल्द जेईई मेंस 2023 सेशन 1 के लिए ऐड्मिट कार्ड जारी कर सकता है। लंबे समय से छात्रों को इसका इंतजार है। वहीं उम्मीदवारों के लिए सिटी इन्फॉर्मैशन स्लिप भी जारी हो चुके हैं। एनटीए ने परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। जिसकी जानकारी jeemain.nta.nic.in पर दी गई है। नए टाइम-टेबल के मुताबिक एग्जाम अब 1 फरवरी तक होंगे। इससे पहले अंतिम परीक्षा 31 जनवरी तक होने थे।

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

27 जनवरी को अब कोई भी परीक्षा नहीं होगी। जेईई मेंस के एग्जाम 24, 25, 29, 30,31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में B.E/B.Tech के लिए आयोजित होंगे। वहीं 28 जनवरी को B.Arch और B.Plannig (पेपर 2 दूसरी शिफ्ट) के एग्जाम का आयोजन होगा। बता दें कि एडवांस 2023 के लिए इंटीमेशन लिंक भी जारी हो चुका है। ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर नया टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

जल्द जारी होंगे ऐड्मिट कार्ड

देश के 290 शहरों में ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 1 होंगे। वहीं भारत के बाहर 25 शहरों में परीक्षा आयोजित होगी। एनटीए उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि इंटीमेशन स्लिप से जुड़ी कोई भी समस्या होती है तो अभ्यार्थी 011-4075900 पर कॉल करके या ईमेल आईडी jeemain@nta.ac.in पर मेल भेजकर अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 20 जनवरी से 24 जनवरी के बीच ऐड्मिट कार्ड आधिकारिक वेबसाईट पर जारी हो सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें नया टाइम-टेबल

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन एडवांस इंटीमेशन फॉर अलॉटमेंट ऑफ एगजामिनेशन सिटी के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद एक नया पीडीएफ़ फाइल नया टाइम टेबल का खुलेगा। इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews