JEE Mains 2023: छात्रों के लिए जरूरी खबर, सेशन 2 के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, इन दिन जारी होंगे रिजल्ट्स

JEE Mains 2023: छात्रों के लिए जरूरी खबर, सेशन 2 के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, इन दिन जारी होंगे रिजल्ट्स

JEE Mains 2023: जेईई मेंस के पहले सेशन की परीक्षाएं खत्म हो चुकी है। इसी के साथ उम्मीदवारों को रिजल्ट्स की चिंता भी सताने लगी है। बहुत जल्द नेशनल टेस्टिंग एजेंसी Answer Key जारी कर सकता है, छात्र भी इसकी मांग कर रहे हैं। रिजल्ट्स की घोषणा होते ही सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस परीक्षा में आने वाले अंकों के आधार पर छात्र एडवांस परीक्षा में भाग लेते हैं। मेंस परीक्षा के दो सेशन में किसी एक में भी कटऑफ मार्क्स आने के बाद अभ्यार्थी जेईई एडवांस के लिए पात्र हो जाते हैं।

इस दिन जारी होंगे रिजल्ट्स

रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा के कुछ दिनों बाद ही एनटीए रिजल्ट्स की घोषणा करने वाला है। 7 फरवरी 2023 को परिणाम घोषित हो सकते हैं। वहीं इससे पहले आन्सर कुंजी जारी होगी। जिसके जरिए छात्र अपने रिजल्ट्स का अंदाजा लगा सकते हैं। छात्र ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट jeemains.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस दिन होंगे सेशन 2 के एग्जाम

सेशन 1 के परिणाम घोषित होते ही सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जिसके लिए साइंस के स्ट्रीम में 12वीं/12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। परीक्षाओं का आयोजन विभिन्न भाषाओं में होगा। जिसमें हिन्दी, इंग्लिश, तेलुगु, उर्दू, तमिल, मराठी, गुजराती, कन्नड़, असमिया, बंगाली, मलयालम, ओडिया और पंजाबी शामिल है। एग्जाम की तारीख भी सामने आ चुकी है। अप्रैल की 6, 8, 11 और 12 तिथि पर परीक्षाओं का आयोजन होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews