JEE Mains 2023: जेईई मेंस सेशन 1 के रिजल्ट्स घोषित, शुरू हुए सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन, ऐसे देखें स्कोरकार्ड

JEE Mains 2023: जेईई मेंस सेशन 1 के रिजल्ट्स घोषित, शुरू हुए सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन, ऐसे देखें स्कोरकार्ड

JEE Mains 2023 Results: जॉइन्ट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 1 के परिणाम घोषित हो चुके है। तरीखों में कई बदलाव होने के बाद आखिरकार रिजल्ट्स जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाईट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं। बीते दिन ही परीक्षा की फाइनल आन्सर-की जारी हुई थी, जिसके बाद 6 फरवरी को परिणामों के घोषित होने का अंदाजा लगाया जा रहा था।

शुरू हुए सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन

परिणामों की घोषणा के साथ जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। अभी तक टॉपर्स को लेकर कोई भी जानकारी नहीं आई है। आईआईटी एडवांस की परीक्षा का आयोजन जून 2023 में होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल-मई में शुरू हो सकते हैं। सेशन 1 की परीक्षा के लिए कुल 8.6 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था। जिसमें से पेपर 1 के लिए 8.22 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।  बता दें की जेईई मेंस और एडवांस के स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न इंजीनियर इंस्टिट्यूट में छात्रों का दाखिला होता है।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज दिख रहे JEE Mains 2023 सेशन 1 रिजल्ट्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहाँ पूछे गए सभी डिटेल्स डालकर लॉग इन करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews