JEE Mains 2023: NTA ने जारी किया नया नोटिस, की बड़ी घोषणा, इन छात्रों को होगा लाभ

JEE Mains 2023: NTA ने जारी किया नया नोटिस, की बड़ी घोषणा, इन छात्रों को होगा लाभ

JEE Mains 2023: जेईई मेंस 2023 की परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। यह सूचना उन छात्रों के लिए जिनकी परीक्षा किसी कारण से छूट गई हो। ऐसे बहुत सारे छात्र हैं जो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएं, उन्हें राहत देते हुए एनटीए ने यह घोषणा की है। इस बात कि जानकारी देते हुए NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाईट में कहा है कि जिनके भी एग्जाम छूट गए हैं उन्हें एक और अवसर दिया जाएगा। पात्रता रखने वाले छात्र एक निर्धारित तारीख पर री-एग्जाम दे पाएंगे।

इन छात्रों को मिलेगा री-एग्जाम का मौका

टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक कोई भी छात्र अपनी पहचान साबित करने के बाद ही दोबारा परीक्षा दे पाएगा। जिसका आयोजन 28 जनवरी से लेकर 1 फरवरी के बीच किया जाएगा। इडेंटिटी साबित करने के बाद छात्रों द्वारा एनटीए को क्लेरिफिकेशन भेजना भी अनिवार्य स्टेप होगा। अन्य अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाईट jeemain.nta.nic.in पर विज़िट कर सकते हैं।

इन आवेदनों को रखा होल्ड पर

एक तरफ जहां कुछ छात्रों को राहत दी है। वही दूसरी तरफ कुछ को झटका भी लगा है। आधिकारिक वेबसाईट के मुताबिक एनटीए उन सभी छात्रों के एप्लीकेशन को होल्ड कर दिया है, जिन्होंने जेईई मेन के लिए एक से ज्यादा फॉर्म भरे थे। अब इनकी स्क्रूटनी होगी। जिसके बाद रजिस्टर्ड ईमेल आइडी पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews