JEE Mains 2023 सेशन 2 के लिए फाइनल Answer Key जारी, जल्द घोषित होंगे परिणाम, जेईई एडवांस को लेकर आई बड़ी अपडेट

JEE Mains 2023 सेशन 2 के लिए फाइनल Answer Key जारी, जल्द घोषित होंगे परिणाम, जेईई एडवांस को लेकर आई बड़ी अपडेट

JEE Mains 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन 2023 सेशन 2 के लिए फाइनल प्रोविजनल आन्सर-की जारी कर दिया है। संभावनाएं है कि बहुत जल्द परिणाम भी घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.in और ntaresults.nic in पर जाकर Answer key और और परिणाम दोनों चेक कर सकते हैं। लॉग इन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

पहले जारी होंगे पेपर 1 परिणाम

कहा जा रहा है कि एनटीए सबसे पहले पेपर 1 (BE/B.Tech) के परिणाम घोषित करेगा । उसके बाद ही पेपर 1 के रिजल्ट्स जारी होंगे। साथ ही आईआईटी जेईई एडवांस के लिए ऑल इंडिया रैंक और टॉपर्स की लिस्ट भी परिणाम के साथ घोषित हो सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं  में देश के विभिन्न केंद्रों पर CBT मोड में हुआ था। जिसमें करीब 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन

OCI, PIO और विदेशी छात्रों (Foreign Students) के आईआईटी जेईई एडवांस (JEE Advanced Registration) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेंस की परीक्षा में भाग नहीं लिया वे लोग jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होकर 7  मई तक जारी रहेगी।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.in/ntaresults.nic in पर पाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “View Scorecard” के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का विवरण दर्ज लॉन इन करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews