JEE Mains 2023: सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, NTA ने किया उम्मीदवारों को अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

JEE Mains 2023: सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, NTA ने किया उम्मीदवारों को अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

JEE Mains 2023 Session 2: कुछ दिनों पहले ही जेईई मेंस 2023 के परिणामों की घोषणा हुई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 15 फरवरी से सेशन 2 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आज से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित होगी। इसके स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट में उम्मीदवारों का दाखिला होगा। अप्रैल में 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 तारीख को एग्जाम का आयोजन होगा।

NTA ने उम्मीदवारों को किया अलर्ट

उन उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी, जिन्होनें सेशन 1 के लिए आवेदन किया। सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 12 मार्च तक जारी रहेंगे। इसके अलावा एनटीए छात्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक कोई भी उम्मीदवार एक से ज्यादा आवेदन नहीं कर सकता। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट jeenta.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जेईई मेंस रजिस्ट्रेशन सेशन 2 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहाँ पूछे गए सभी डिटेल्स को अच्छे से दर्ज करें।
  • आप दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें। और भविष्य के लिए प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews