JEE Mains 2024: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 2 फरवरी से शुरू, अप्रैल में होगी परीक्षा, ऐसे करें अप्लाई

JEE Mains 2024

JEE Mains 2024: ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई मेंस) सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 2 फरवरी शुक्रवार से शुरू होने वाले हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक एप्लीकेशन की आखिरी तिथि 2 मार्च 2024 है। परीक्षा कि तारीख भी घोषित हो चुकी है।

परीक्षा की तारीख

परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट पेपर 1 (बीटेक/बी.ई प्रोग्राम) और दूसरी शिफ्ट पेपर 2 (B.Arch) के लिए आयोजित होगी। मार्च में एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होगा। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में सीबीटी मोड में होगा। परिणाम 25 अप्रैल को घोषित होंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “JEE Main 2024 Session 2 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने के बाद लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र का प्रिन्टआउट भविष्य के संदर्भ में निकाल कर रख लें।

जेईई मेंस सेशन 1 अपडेट

24 जनवरी से 1 फरवरी तक जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा का आयोजन हुआ। एनटीए कैलेंडर के अनुसार 12 फरवरी को परिणाम घोषित हो सकते हैं। रिजल्ट से पहले उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी होगी। परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews