JEE Mains 2025: जेईई मेंस सेशन 2 के उम्मीदवारों के लिए दो बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। नया शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। जिसे ऑफ़िशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन 2 से 9 अप्रैल के बीच होगा। फिलहाल 2, 3 और 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध हुए हैं। बाकी तारीखों के लिए जल्द ही एनटीए एडमिट कार्ड जारी करेगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के कारण तारीखों में बदलाव
सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा की तारीखों के साथ मेल खा रही है। जिसे लेकर कई अभ्यर्थियों अभ्यावेदन एनटीए को मिला। इस पर विचार करने के बाद अब ऐसे अभ्यर्थियों को एक और परीक्षा तिथि स्टॉल आवंटित करने का फैसला लिया गया है। परीक्षा की संशोधित तिथि एनटीए वेबसाइट पर होस्ट की गई है, जिसे उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके डाउनलोड कर सकते हैं।
आज शाम 5 बजे से पहले करें ये काम
एनटीए ने नोटिस में कहा कि, “यदि कोई अभ्यार्थी जिसकी जेई मेंस 2025 सेशन-2 की परीक्षा तिथि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा से मेल खा रही है और वह छूट गया है। तो उनसे अनुरोध है कि वह अपने पंजीकृत ईमेल आईडी jeemain@nta.ac.in के जरिए बोर्ड परीक्षा के लिए संबंधित परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड की एक कॉपी और जेईई मेंस शहर सूचना पर्ची के साथ 29 मार्च 2025 शाम 5:00 बजे तक सूचित करें।”
एडमिट कार्ड को लेकर एनटीए की सलाह
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय QR कोड और बारकोड को अच्छे से चेक करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा एडमिट कार्ड के साथ आवेदन पत्र में अपलोड किए गए फोटो आईडी प्रूफ को लाने की सलाह भी दी गई है। 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को दो शिफ्टों में पेपर-1 परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी। 8 अप्रैल को पेपर-1 परीक्षा का आयोजन दूसरे शिफ्ट में किया जाएगा। पेपर-2 परीक्षा सिर्फ 9 अप्रैल को पहले शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन में जेईई मेंस 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके जमा करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालना ना भूलें। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
