JEE Mains Result 2024: NTA ने जारी किया जेईई मेन्स का रिजल्ट, टूटा पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड, यहां जाने कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

JEE Mains Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार देर रात JEE-Main के सत्र-2 के नतीजे जारी किए। जानकारी के अनुसार इस बार पिछले पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है। दरअसल इस बार 56 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं।
JEE Mains Result 2024: NTA ने जारी किया जेईई मेन्स का रिजल्ट, टूटा पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड, यहां जाने कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

JEE Mains Result 2024: बुधवार देर रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE-Main का सत्र-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में रिकॉर्ड 56 छात्रों ने 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया है। 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले नाम में दो फीमेल कैंडिडेट्स का नाम भी शामिल हैं। वहीं उम्मीदवार आधिकारिक JEE-Main वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

पांच वर्षों का रिकॉर्ड टूटा:

एनटीए द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, जेईई मेन्स सत्र-2 के परिणाम में पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। दरअसल इस बार सत्र-2 के नतीजों में, रिकॉर्ड 56 छात्रों को 100 प्रतिशत स्कोर मिला है। जानकारी दे दें कि जेईई मेन्स के जनवरी सत्र में 23 छात्रों ने 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किए थे, जबकि अप्रैल सत्र में यह संख्या 33 हो गई है। इन 100 प्रतिशत स्कोर हासिल करने वाले छात्रों में से 15 छात्र तेलंगाना से हैं, और सात-सात छात्र आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से हैं, जबकि छह छात्र दिल्ली के बताए जा रहे हैं।

इन तारीखों पर हुआ था सेशन-2 का एग्जाम?

दरअसल जेईई मेन्स 2024 सत्र-2 की परीक्षाएं 4, 5, 6, 8, 9, और 12 अप्रैल 2024 को आयोजित हुई थीं। इस अवधि के दौरान, 319 भारतीय शहरों और 22 विदेशी शहरों में परीक्षा ली गई थी, जिसकी आंसर की 12 अप्रैल को प्रकाशित की गई थी। जबकि आंसर की के खिलाफ अपील करने की अंतिम तारीख 14 अप्रैल 2024 थी। जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा में 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से लगभग 12.57 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

जानकारी के मुताबिक NTA द्वारा जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 13 विभिन्न भाषाओं में किया था। इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू भाषाएं शामिल थीं।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक:

अपने रिजल्ट की जांच के लिए, उम्मीदवारों को पहले jeemain.nta.ac.in पर एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ, होमपेज पर जेईई मेन्स 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद, उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा। स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे कैंडिडेट्स चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पेज को डाउनलोड करने के बाद, एक हार्ड कॉपी बनाना उपयुक्त होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews