
JEE Mains Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेंस सेशन 2 के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि रिजल्ट्स के लिए कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर निर्धारित नहीं की गई है। संभावनाएं हैं कि एनटीए 24 अप्रैल शाम 7 बजे तक परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेशन 2 के रिजल्ट्स आज जारी घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
जेईई मेंस सेशन 2 का आयोजन 6 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक हुआ था। इस दौरान 9 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसके बाद 19 अप्रैल को प्रोविजनल Answer Key जारी हुई थी। उम्मीदवारों की 21 अप्रैल तक ऑबजेक्शन का अवसर दिया गया था। संभावनाएं है कि रिजल्ट्स के साथ-साथ फाइनल आन्सर-की भी जारी होगी, जिसके लिए कैंडीडेट्स को ऑबजेक्शन की इजाजत नहीं होगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज कर “JEE Mains 2023 Session 2 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपना रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए अप रिजल्ट का एक प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

