जारी हुई JEE Main सेशन-1 परीक्षा आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड, इस दिन आएगा रिजल्ट, तारीख कर लें नोट

ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन-1 (जेईई मेंस) की उत्तर कुंजी का लिंक एक्टिव हो चुका है। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट की घोषणा जल्द होगी।
jee main

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन-1 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा (JEE Main 2025) में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर आन्सर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीए ने ऑब्जेक्शन पोर्टल भी ओपन कर दिया है। उत्तर कुंजी के जरिए छात्र अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने की सुविधा उम्मीदवारों को कुछ दिनों के लिए दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। औचित्य या सबूत के बिना और अन्य किसी माध्यम से दर्ज की गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रोविजनल आन्सर-की पर दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी होगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (JEE Mains Session 1 Answer Key)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए आंसर-की चैलेंस के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आन्सर-की का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

कब आएगा रिजल्ट?

एनटीए द्वारा जारी इन्फॉर्मैशन बुलेटिन के मुताबिक जेईई मेंस सेशन-1 के परिणाम 12 फरवरी 2025 को जारी होंगे। सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन फिलहाल जारी है। बता दें कि ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जनवरी तक हुआ था। कुल 13,78,232 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से 13,00,273 कैंडीडेट्स एग्जाम में शामिल हुए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews