JoSAA काउंसलिंग 2026 के लिए 2 जून से आवेदन शुरू, शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए JoSAA काउंसलिंग के लिए आवेदन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी। उम्मीदवारों को उनके स्कोर और रैंक के आधार पर सीट आवंटित किया जाएगा। 
JEE Advanced JoSAA counselling 2026

सोमवार को आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड के परिणाम (JEE Advanced Result) घोषित कर दिए हैं। छात्रों का एडमिशन JoSAA काउंसलिंग (JoSAA Counselling 2026) के आधार पर होगा। चॉइस फिलिंग  और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 जून शाम 5 बजे से शुरू होने वाला है। हालांकि बी.आर्क पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन AAT परिणाम के बाद 7 जून से शुरू होंगे।

7 जून को चॉइस फिलिंग करने वालों के लिए 8 जून दोपहर 2:00 बजे से मॉक सीट एलोकेशन-1 आधिकारिक वेबसाइट https://csab.nic.in/ पर दिखाया जाएगा। 9 जून को चॉइस फिलिंग के लिए 10 जून से एलॉकेशन -2 को दिखाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 11 जून शाम 5:00 बजे बंद होगी। 12 जून को जोसा द्वारा डेटा का मिलान, सत्यापन और प्रमाणीकरण शुरू होगा।

काउंसलिंग में कितने चरण शामिल? 

काउंसलिंग राउन्ड-1 प्रक्रिया 13 जून तक 29 जून तक चलेगा। दूसरा राउंड 30 जून से लेकर 5 जुलाई तक जारी होगा। 6 जुलाई से 9 जुलाई तक जारी रहेगी।  चौथा राउंड 10 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक चलेगा। आईआईटी और IISC के लिए फाइनल राउंड 16 से लेकर 21 जुलाई तक जारी रहेगी। एनआईटी+केवल सिस्टम के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 16 से लेकर 24 जुलाई तक चलेगी।

किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?

काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। हालांकि कुछ विशेष राउंड में सीट आवंटित होने पर शुल्क भुगताण करना पड़ेगा। आवेदन के लिए कक्षा दसवीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट/आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा बारहवीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, जेईई मेंस 2026 एडमिट कार्ड, जाति/कैटेगरी  प्रमाण पत्र, PwD, सर्टिफिकेट, कैंसिल बैंक चेक कॉपी या बैंक पासबुक की इमेज की जरूरत पड़ेगी। NRI छात्रों को पासपोर्ट, PIO कार्ड और सिटीजनशिप इत्यादि दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

138 प्रतिभागी संस्थानों में मिलेगा एडमिशन 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कुल 138 प्रतिभागी संस्थाओं में जोसा काउंसलिंग के जरिए एडमिशन मिलेगा। इसमें 23 आईआईटी, IISC बेंगलुरु, 31 एनआईटी,  26 IIITs और 56 अन्य जीएफआईटी संस्थान शामिल हैं।

AAT कब आयोजित होगा? 

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से लेकर 2 जून तक जारी रहेगी। उम्मीदवार मंगलवार शाम 5:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं AAT 2026 का आयोजन 4 जून गुरुवार को सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। परिणाम 7 जून शाम 5:00 बजे तक घोषित किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews