Kanya Utthan Yojana: बेटियों के पढ़ाई का खर्चा उठाएगी सरकार, उठायें इस योजना का लाभ, 15 मई तक करें आवेदन

कन्या उत्थान योजना के तहत 12वीं पास छात्राओं को 25,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। स्कीम के आवेदन शुरू हो चुके हैं।
kanya utthan yojana

Kanya Utthan Yojana: बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इसी में से एक “कन्या उत्थान योजना” है। इस योजना के तहत छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। योजना का लाभ वे छात्राएं उठा सकती हैं, जिनके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

योजना के लिए आवेदन शुरू

कन्या उत्थान योजना का संचालन बिहार सरकार करती है। स्कीम तीन श्रेणियों में बँटी हुई है। योजना के तहत इंटर/12वीं पास छात्राओं को 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देती है। वहीं ग्रेजुएट छात्राओं को 50 हजार रुपये और मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी लाने वाली छात्राओं को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। इंटर पास छात्राओं के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। छात्राएं ई कल्याण पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 मई तक जारी है।

कौन उठा सकता है लाभ?

योग्य और इच्छुक छात्राएं medhasoft.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। लाभ उठाने के लिए छात्राओं का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही माता-पिता आर्थिक रूप में कमजोर होने चाहिए। परिवार में केवल दो लड़कियां ही स्कीम का उठा सकती हैं। द्वितीय श्रेणी के लिए छात्राओं का 12वीं में प्रथम श्रेणी प्राप्त करना अनिवार्य है।

इस दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

कन्या उत्थान योजना के आवेदन के लिए आधार कार्ड, माता-पिता के आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र होना, छात्रा का बैंक पासबुक, 10वीं-12वीं पास मार्कशीट, छात्रा और उनके माता-पिता का माता पिता का मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews