KVS Admission 2024: केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन को लेकर बड़ी अपडेट, नियमों में हुआ बदलाव, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा, देखें खबर

kvs admission 2024

KVS Admission 2024: केन्द्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। कक्षा 1 में छात्रों का एडमिशन करवाने के लिए अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट kvsonline.admission.kvs.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस साल केवीएस में एडमिशन के नियमों में बदलाव किया गया है। प्राइमरी से हायर सेकंडरी में दाखिले के लिए सीटों की संख्या घटाई गई है। इसके अलावा ट्रांसफर पॉलिसी में भी संशोधन किया है।

ट्रांसफर पॉलिसी के लिए नए नियम

नए नियमों के तहत प्राइवेट नौकरी करने वाले माता-पिता के बच्चों को केन्द्रीय विद्यालय में ट्रांसफर की सुविधा नहीं मिलेगी। मतलब यदि प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले अभिभावकों का ट्रांसफ़र किसी दूसरे राज्य में हो जाता है तो वे अपने बच्चों का स्कूल ट्रांसफर नहीं करवा पाएंगे। हालांकि सरकारी नौकरी करने वाले माता-पिता के बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलता रहेगा।

क्लास 1 एडमिशन के लिए जल्द कर लें आवेदन 

बता दें कि केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। छात्र या अभिभावक सेशन 2024-25 में दाखिले के लिए 15 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। क्लास 1 में छात्रों का एडमिशन करवाने के पात्रता खास ख्याल रखना जरूरी। छात्रों की उम्र 6 वर्ष के कम नहीं होनी चाहिए। अभिभावक ध्यान रखें कि बच्चों की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2018 या उससे पहले की न हो।

11वीं में एडमिशन के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन

11वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के 10 बाद शुरू होंगे। अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इस बार 40 नहीं 32 सीटों पर होगा एडमिशन

प्राइमरी से हायर सेकन्डेरी तक के सभी कक्षाओं में 40 छात्रों का दाखिला लिया जाता था। लेकिन इस बार केवीएस ने सीटों की संख्या को 40 से घटाकर 32 कर दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews