KVS Admission 2024: छात्रों-अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट, केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें खबर

kvs admission

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय समूह शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता। इन स्कूलों शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। कई अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला इन स्कूलों में करवाना चाहते हैं। केवी में कक्षा एक और 9 एडमिशन होता है।  केंद्रीय विद्यालय संगठन ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में छात्रों का एडमिशन लेता है। कक्षा 1 और 9 के लिए एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन किया जाता है। वहीं कक्षा 2 से लेकर 8 में लॉटरी सिस्टम के तहत छात्रों का दाखिला होता है।

पहली कक्षा के लिए कब शुरू होंगे आवेदन?

यदि आप अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इस महीने एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो सकते हैं। केवीएस ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।  हालांकि अब तक तारीख की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। पिछले वर्ष 27 मार्च से लेकर 17अप्रैल  2023 तक आवेदन जारी थे। 25 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। पिछले वर्ष शेड्यूल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी होगा। छात्रों और अभिभावकों को नियमित तौर आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in विजिट करने की सलाह दी जाती है।

कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?

केवी में कक्षा 1 में एडमिशन करवाने के लिए छात्रों की आयु कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए। इससे कम उम्र के बच्चों का दाखिला स्वीकार नहीं किया जाता। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। होम पेज पर “केवी कक्षा 1 प्रवेश 2024” के लिंक पर क्लिक करें। लॉग इन कोड, बच्चे की जन्म तिथि और मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करके Log In करें । सभी जानकारी सही-सही दर्ज करके आवेदन पत्र को जमा करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews