
हर साल केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होती है। इस प्रक्रिया के तहत नए बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिया जाता है। हर माता-पिता का यह सपना होता है कि वह देश के टॉप सरकारी स्कूलों में एक इस स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाई करवाएं। अगर आप भी बच्चे को यहां प्रवेश दिलवाना चाहते हैं तो आपको जल्दी करने की जरूरत है क्योंकि एडमिशन का अंतिम मौका है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा फिलहाल बाल वाटिका 2 कक्षा दूसरी से दसवीं और 12वीं में एडमिशन की प्रक्रिया चलाई जा रही है जो जल्द बंद होने वाली है। जो लोग अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। उनके लिए 11 अप्रैल 2025 अंतिम दिन है जब वह आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी अब तक बच्चों के एडमिशन का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाएंगे तो आज अंतिम अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
ऑफलाइन कर सकते हैं अप्लाई (Kvs admission 2025)
जो लोग ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बने हैं। वह बच्चों को एडमिशन दिलाने के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए के अपने नजदीकी केंद्रीय विद्यालय जाकर आपको फॉर्म लेना होगा और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। बाल वाटिका 2 के साथ कक्षा दूसरी से दसवीं और 12वीं सभी स्टूडेंट्स ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक संबंधित स्कूलों में अभिभावकों को फॉर्म जमा करने होंगे।
बालवाटिका का पंजीकरण हुआ पूरा
केवीएस स्कूलों में बाल वाटिका 1, बालवाटिका 3 और कक्षा एक के पंजीकरण मार्च में समाप्त हो चुके हैं। पहली कक्षा की लॉटरी के नतीजे 27 मार्च को जारी हुए थे और दोनों बाल वाटिका की पहली सूची भी balvatika.kvs.gov.in पर जारी कर दी गई है।
जान लें जरूरी तारीखें
- केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने के अंतिम तिथि 11 अप्रैल रखी गई है।
- आवेदन प्रक्रिया के बाद पहली अस्थाई सूची 17 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी।
- दाखिला 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दिया जाएगा।
- 11वीं को छोड़कर जितने भी क्लासेस हैं, सभी में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2025 रखी गई है।
केंद्रीय विद्यालय में आयु सीमा
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक बाल वाटिका 1 के लिए बच्चे की उम्र 3 से 4 साल, बाल वाटिका 2 के लिए चार से पांच साल, बाल वाटिका 3 के लिए बच्चे की आयु 5 से 6 साल होना जरूरी है।
लगेंगे ये दस्तावेज
अगर आप बच्चे को एडमिशन दिलवाना चाहते हैं तो उसके जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, मूल निवासी का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, अपार आईडी, आधार कार्ड, अभिभावकों का सेवा प्रमाण पत्र, अभिभावकों का स्थानांतरण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

