KVS Admission 2026: बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें कब जारी होगी प्रोविजनल लिस्ट

केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका और कक्षा 1 के एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए 2 अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
KVS Admission 2026

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कुछ दिनों पहले बाल वाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन शुरू किया गया था। एडमिशन की इस प्रक्रिया की आखिरी तारीख 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो अभिभावक अपने बच्चों को इन स्कूलों में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वह अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विद्यालय संगठन की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था। उसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च 2026 से शुरू किया गया था और इसकी अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 बताई गई थी। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। ऐसे में अगर आपने बच्चों के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो आप बिना देरी करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ऑनलाइन जमा करें फॉर्म

केंद्रीय विद्यालय की बाल वाटिका 1, 2, 3 और कक्षा एक में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। इसके लिए विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangthan.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन जमा करना होगा।

क्या है आयु सीमा

बच्चों के एडमिशन के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। बाल वाटिका 1 के लिए उम्र 3 से 4 वर्ष, बाल वाटिका 2 के लिए उम्र 4 से 5 वर्ष, बाल वाटिका 3 के लिए उम्र 5 से 6 वर्ष और कक्षा 1 के लिए उम्र 6 से 8 वर्ष निर्धारित की गई है।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन पत्र जमा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangthan.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर एडमिशन से संबंधित लिंक दिखाई देगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सारी जानकारी डालकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद लॉगिन पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर अपना फॉर्म पूरा करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद आपको फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए।

निःशुल्क भर सकते हैं फॉर्म

केंद्रीय विद्यालय की ओर से एप्लीकेशन फॉर्म के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही है। अभिभावक बिना किसी शुल्क के अपने बच्चों के लिए एडमिशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

कब जारी होगी प्रोविजनल लिस्ट

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन की ओर से प्रोविजनल मेरीट लिस्ट जारी की जाएगी। बाल वाटिका की प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल 2026 और कक्षा 1 की लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews