ऑनलाइन करें मशीन लर्निंग से जुड़े ये 14 कोर्स, स्वयं पोर्टल पर IITs कर रहें ऑफर, नहीं लगेगी फीस

स्वयं पोर्टल पर देशभर के कई प्रसिद्ध आईआईटी ऑनलाइन मशीन लर्निंग कोर्स ऑफर कर रहे हैं। जिसे फ्री में ज्वाइन किया जा सकता है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और पाठ्यक्रमों के नाम यहाँ बताए गए हैं। 
Data Science Free Courses

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल का संचालन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस पर अलग-अलग नेशनल को-ऑर्डिनेटर विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम (Machine Learning Free Courses) ऑफर करते हैं। जिसमें से एक NPTEL है, जो देश भर के प्रसिद्ध आईआईटी संस्थानों का समूह है। वर्तमान में आईआईटी कानपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर और अन्य इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मशीन लर्निंग से संबंधित कई पाठ्यक्रम ऑफर कर रहे हैं। जिसे ऑनलाइन स्वयं पोर्टल पर ज्वाइन किया जा सकता है।

खास बात यह है कि पाठ्यक्रमों को ज्वाइन करने या पढ़ाई के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। ज्यादातर कोर्स इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध हैं। हालांकि कुछ कोर्स हिन्दी, बंगाली और तमिल भाषाओं में भी उपलब्ध हैं। कुछ पाठ्यक्रमों की शुरुआत 20 जुलाई से होने वाली है, तो वहीं कुछ की शुरुआत 17 अगस्त से होगी। सभी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई तक जारी है।

प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए एक परीक्षा अक्टूबर में आयोजित होगी। जिसके लिए शुल्क भुगतान करना पड़ सकता है। इसलिए पाठ्यक्रम को ज्वाइन करने से पहले से इससे जुड़ी जानकारी को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

पाठ्यक्रमों की लिस्ट 

  1. अप्लाइड लिनियर अलजेब्रा फॉर सिग्नल प्रोसेसिंग, डेटा एनालिटिक्स एंड मशीन लर्निंग- आईआईटी कानपुर
  2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग इन मैटेरियल्स इंजीनियरिंग- आईआईटी कानपुर
  3. बैन्डिट एल्गोरिथम ऑनलाइन डिसटीब्युटेड ऑप्टिमाइजेशन एंड मशीन लर्निंग- आईआईटी बॉम्बे
  4. एसेंशियल मैथमेटिक्स फॉर मशीन लर्निंग- आईआईटी रुड़की
  5. फाउंडेशंस ऑफ मशीन लर्निंग- आईआईटी हैदराबाद
  6. इंट्रोडक्शन टू मशीन लर्निंग- आईआईटी मद्रास
  7. इंट्रोडक्शन टू मशीन लर्निंग (तमिल)- आईआईटी मद्रास
  8. इंट्रोडक्शन टू मशीन लर्निंग- आईआईटी खड़गपुर
  9. फाउंडेशन एंड एप्लीकेशंस ऑफ मशीन लर्निंग (बंगाली)- आईआईटी खड़गपुर
  10. मशीन लर्निंग इन हिंदी- आईआईटी दिल्ली
  11. मशीन लर्निंग एंड डीप लर्निंग फंडामेंटल्स एंड एप्लीकेशंस- आईआईटी गुवाहाटी
  12. मशीन लर्निंग फॉर अर्थ सिस्टम साइंसेज- आईआईटी खड़गपुर
  13. मैथमेटिक्स फॉर मशीन लर्निंग- आईआईटी खड़गपुर
  14. स्टैटिसटिक्स एंड मशीन लर्निंग मैथड- बेसिक्स एंड एप्लीकेशंस- आईआईटी खड़गपुर

कैसे करें ज्वाइन? 

  • सबसे पहले स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाएं।
  • नए यूजर्स होमपेज पर “Sign in/Register” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रीऐट करें।
  • कोर्स कैटेलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें।
  • फिर कोर्स को सिलेक्ट करें। सारी जानकारी चेक करके के बाद “Join the course” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करें।  पाठ्यक्रम को ज्वाइन करें, जो निर्धारित तारीख पर शुरू होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews