CBSE Exam 2025: छात्रों के लिए जरूरी खबर, सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में हुए कई बदलाव, तैयारी शुरू करने से पहले जान लें

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में इस साल बदलाव हुए हैं। जिसकी जानकारी छात्रों को तैयारी शुरू करने से होनी चाहिए। 
CBSE Board Exam 2025

CBSE Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू हो सकती है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही डेटशीट जारी कर सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड ने परीक्षा के पैटर्न में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जिसकी जानकारी तैयारी शुरू करने से पहले होना जरूरी है।

सीबीएसई ने छात्रों के बीच कौशल, रचनात्मक विचार और प्रैक्टिकल शिक्षा को बढ़ावा को देने के लिए बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। हालांकि 9वीं और 11वीं परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ हो । अब दसवीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षा योग्यता आधारित प्रश्नों (Competency Based Questions) की संख्या अधिक होगी।

इन बदलावों को जरूर जान लें (CBSE 10, 12 Board Exam Pattern)

प्रश्न पत्र में 50% योग्यता आधारित प्रश्न केस आधारित प्रश्न, स्त्रोत आधारित प्रश्न, एमसीक्यू या अन्य किसी के रूप में होंगे। सत्र 2023-24 में ऐसे प्रश्नों की संख्या 40% थी। 20% MCQ प्रश्न होंगे। 30% शर्ट आन्सर प्रश्न होंगे। लंबे उत्तर वाले प्रश्नों की संख्या कम की गई है। पहले 40% शॉर्ट आन्सर प्रश्न पूछे जाते थे।

सीबीएसई ने जारी किया सैंपल पेपर (CBSE Sample Papers)

बोर्ड एग्जाम के पैटर्न को अच्छे से जानने के लिए छात्र बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर देख सकते हैं। मार्किंग स्कीम भी जारी हो चुकी है। इसके लिए सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएँ। अब शैक्षणिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर सैंपल पेपर “SQP 2024-25” के ऑप्शन पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। विषय वार सैंपल पेपर को डाउनलोड करें। इसे सॉल्व करें।

बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी ( CBSE Board Exam Datesheet) 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी है। मीडिया रिपोर्टिंग के मुताबिक परीक्षा फरवरी में शुरू होगी और अप्रैल में समाप्त होगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस संबंध में सीबीएसई ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews