MP Board 2023 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 17 अगस्त से शुरू होगी D.El.Ed की परीक्षा, दिशा निर्देश जारी, 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board Exam 2023, MP Board 2023, MPBSE Exam : एमपी बोर्ड छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बाद में शिक्षा मंडल द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

परीक्षा 17 अगस्त से आयोजित की जाएगी

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित सत्र 2023 में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की द्विवर्षीय पाठ्यक्रम प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 17 अगस्त से आयोजित की जाएगी। सुबह 8:00 से 11:00 के बीच परीक्षा संपन्न कराए जाएंगे। इस संबंध में मंडल ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र के संबंध में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।

आवश्यक दिशा निर्देश जारी

इससे पहले सभी d.El.Ed संस्थानों को परीक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि सभी जिले के करीब 100000 छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सभी जिले में केंद्र बनाने के लिए प्राचार्य को दिशा निर्देश भी दिया गया है। बता दें कि उत्कृष्ट स्कूलों के अलावा मॉडल स्कूल और सीएम राइज स्कूलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।

परीक्षार्थी को निर्देश

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विलंब शुल्क ₹100 के साथ अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। गुरुवार यानी आज तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। परीक्षार्थी को निर्देश दिए गए अंतिम तिथि के बाद आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा से 1 सप्ताह पहले इसके लिए परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर 1 सप्ताह पहले अपलोड कर दी जाएगी।

2024 में होने वाली परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा 

वहीं दूसरी तरफ वर्ष 2024 में होने वाली परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 10वीं 12वीं परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्र उपाधि परीक्षा (D.El.Ed) पाठ्यक्रम के लिए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष के टाइम टेबल की घोषणा की गई है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा यानी डीपीएसई द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए भी टाइम टेबल की घोषणा की गई है।

  • छात्रों की सुविधा के लिए यहां पर टाइम टेबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह परीक्षा कार्यक्रम वर्ष 2024 के लिए जारी किए गए हैं। डीपीएसई पहले वर्ष की परीक्षा 5 फरवरी 2024 से शुरू होगी जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा 7 फरवरी 2024 से शुरू होगी।
  • डीएलएड के प्रथम वर्ष की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews