
MP Board of Secondary Education
MP Board Exam 2023 : छात्रों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक बार फिर से टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। इसकी सूचना जारी कर दी गई है। 7 मार्च को जारी हुई सूचना के तहत कक्षा आठवीं के टाइम टेबल में संशोधन किया गया। इसके साथ ही नए टाइम टेबल की घोषणा की गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कहा गया है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार निशक्त छात्रों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा और लेखन अनिवार्यता प्रदान की जाएगी। वही परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
वही कक्षा आठवीं के संशोधित टाइम टेबल के तहत 25 मार्च से शुरू होकर परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल तक किया जाना है।
ये रहा टाइम टेबल
- 25 मार्च 2023 को विज्ञान
- 27 मार्च 2023 सामाजिक विज्ञान
- 29 मार्च 2023 प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी और अंग्रेजी सहित उर्दू और मराठी)
- 31 मार्च द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी अथवा सामान्य हिंदी
- 1 अप्रैल तृतीय भाषा संस्कृत सामान्य हिंदी उर्दू मराठी उड़िया पंजाबी अन्य अथवा चित्रकला (मूक और बधीर छात्रों के लिए)
- 1 अप्रैल 2023 अतिरिक्त भाषा सामान्य उर्दू अथवा हिंदी अथवा अन्य
- 3 अप्रैल 2023 गणित विषय एवं दृष्टिबाधित छात्रों के लिए संगीत
लेखक के बारे में
