MP Board : 5वी-8वीं परीक्षा पर आई नहीं अपडेट, टाइम टेबल बदला, शिक्षा केंद्र का आदेश जारी

Board Exams 2024

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में जल्द ही अब MP Board 5वीं और 8वीं की परीक्षा संचालित की जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं 1 अप्रैल से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 5वी और 8वीं के टाइम टेबल (Time table) जारी कर दिए गए थे। जिसमें अब नया संशोधन किया गया है। नए संशोधन के मुताबिक 1 अप्रैल 2022 से पांचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) और राज्य शिक्षा केंद्र ने संशोधित समय सारणी जारी की है जिसमें सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, प्राचार्य जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान सहित सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को आदेश जारी किया गया है।

Read More : अपहरण एवं ब्लैकमेलिंग के आरोपी की दुकान की जमींदोज, आरोपियों का निकाला जुलूस

मामले में राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस गौरव 23 मार्च को संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया है सही टाइम टेबल के मुताबिक 9 अप्रैल 2022 को कक्षा आठवीं की द्वितीय भाषा की लिखित पेपर की तारीख में बदलाव किया गया है। 9 अप्रैल 2022 को होने वाली परीक्षा भी 11 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी।

सभी अधिकारियों के नाम आदेश पत्र जारी किया गया है जिसमें संशोधित समय सारणी को भी शामिल किया गया है। वहीं छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल में संपर्क कर संशोधित समय सारणी की मांग कर सकेंगे। साथ ही सभी विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर समय सारणी चस्पा करने के भी नोटिस जारी किए गए हैं। कोरोना की वजह से पिछले 2 सालों से मध्यप्रदेश में ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी। जिसके बाद छात्रों को इंटरनल असेसमेंट और घर पर परीक्षाएं आयोजित कर अंक प्रदान किए गए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews