MP Board 10th-12th Exam 2024 : 5 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, इस बार सख्त रहेंगे नियम, छात्रों-शिक्षकों को करना होगा पालन, ऐसी रहेगी सुरक्षा

MP Board 10th-12th Exam 2024 : 5 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, इस बार सख्त रहेंगे नियम, छात्रों-शिक्षकों को करना होगा पालन, ऐसी रहेगी सुरक्षा

MP Board 10th-12th Exam 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार 10वीं परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होने जा रही है, जो 28 फरवरी तक चलेंगी।वही 12वीं के एग्जाम 6 फरवरी से शुरू होंगे और 5 मार्च तक चलेंगे। सभी पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच होंगे ।इस परीक्षा में ​​9.92 लाख छात्र एवं 7.48 लाख छात्राएं शामिल होंगी। पूरे प्रदेश में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने के लिए एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले के बाद किसी भी छात्र को हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।10वीं का पहले दिन हिंदी का एग्जाम और आखिरी दिन एनक्यूएसएफ और एआई के पेपर होंगे।12वीं का पहले दिन हिंदी का एग्जाम और आखिरी दिन छात्र उर्दू और मराठी के पेपर होंगे।हाईस्कूल के 3,863 एवं इंटर के 3,638 परीक्षा केन्द्र हैं। 302 संवदेनशील और 309 अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र हैं।

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं- ये रहेंगे नियम

  1. प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड (QR Code) लगाए जाएंगे। इससे स्कैन करते ही विद्यार्थियों के नाम, फोटो, माता-पिता व स्कूल का नाम, पंजीयन नंबर सहित पूरी जानकारी सामने आ जाएगी ,जिससे फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान आसानी से हो सकेगी।परीक्षा केंद्र पर एप से क्यूआर कोड स्कैन करके विद्यार्थियों की पूरी जानकारी जांची जाएगी।
  2. संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। गणित, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री के पेपर में परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
  3. प्रश्नपत्र पुलिस थानों से कलेक्टर के एक प्रतिनिधि की उपस्थिति में ही निकाले जाएंगे। प्रश्न पत्रों का लिफाफा एग्जाम रूम में ही खोला जाएगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस तथा आब्जर्वर तैनात रहेंगे। वहीं सामान्य केंद्रों पर भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रहेगी।
  4. इस बार छात्रों को सप्लीमेंट्री के लिए अलग से कॉपी नहीं मिलेगी। परीक्षा में विद्यार्थियों को दो तरह की उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। 32 पेज की मुख्य विषय की और 20 पेज की वोकेशनल और संस्कृत विषय की कॉपी होगी। प्रायोगिक परीक्षाओं में 10वीं के विद्यार्थियों को आठ और 12वीं के विद्यार्थियों को 12 पन्नों की कॉपियां देना तय हुआ है।गणित विषय में 32 पन्नों की ग्राफ कॉपी दी जाएगी।
  5. प्रायोगिक तौर पर कुछ उत्तरपुस्तिकाओं में बार कोड लगाया जाएगा। कॉपी में रोल नंबर छिपाने के लिए किसी भी तरह के स्टीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा ।10वीं में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान और 12वीं में हिंदी विषय की उत्तरपुस्तिका पर बार कोड लगाकर विद्यार्थियों की पहचान छिपाई जाएगी, उसके बाद कापियां मूल्यांकनकर्ताओं को जांचने के लिए देंगे। मूल्यांकन से जुड़ी दोनों व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा।
  6. परीक्षा केंद्रों पर नकल पर्ची रखने के लिए मंडल ने एक लोहे की पेटी रखी जाएगी। अगर किसी परीक्षार्थी के पास कोई नकल सामग्री, जिसमें गाइड चिट सामग्री है तो वह परीक्षा केंद्र में रखी उस लोहे की पेटी में डाल सकेंगे। अगर कोई चिटिंग करते हुए पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई होगी
  7. परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स ही नहीं, बल्कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात रहने वाले केन्द्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष सहित परीक्षा के काम में लगे कोई भी कर्मचारी मोबाइल नहीं रख सकेंगे। सिर्फ फ्लाइंग स्क्वायड के दल के सदस्य ही मोबाइल रख सकेंगे।
  8. बोर्ड परीक्षा के लिए एस्मा एक्ट लागू किया गया है। इस एक्ट के तहत बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन और छुट्टी की अनुमति नहीं होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि 10वीं-12वीं परीक्षा के दौरान कोई भी शिक्षक छुट्टी नहीं ले सकेगा।
  9. 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर विद्यार्थी नियमित छात्र के रूप में परीक्षा नहीं दे सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ऐसे विद्यार्थियों को प्राइवेट यानि स्वाध्यायी के रूप में परीक्षा देने की अनुमति देगा। कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी नियमित विद्यार्थियों के रूप में परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

MP Board 10th Class- कब होगा कौन सा पेपर ?

  • सोमवार, 5 फरवरी: हिंदी
  • बुधवार, 7 फरवरी: उर्दू
  • शुक्रवार, 9 फरवरी: संस्कृत
  • मंगलवार, 13 फरवरी: गणित
  • गुरुवार, 15 फरवरी: रीजनल लैंग्वेज
  • सोमवार, 19 फरवरी: अंग्रेजी
  • गुरुवार, 22 फरवरी: विज्ञान
  • सोमवार, 26 फरवरी: सामाजिक विज्ञान
  • बुधवार, 28 फरवरी: एनएसक्यूएफ

MP Board 12th Class- कब होगा कौन सा पेपर ?

  • मंगलवार, 6 फरवरी: हिंदी
  • गुरुवार, 8 फरवरी: अंग्रेजी
  • शनिवार, 10 फरवरी: ड्राइंग और डिजाइन
  • सोमवार, 12 फरवरी: फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनीमल हस्बैंड्री, पोल्ट्रीफॉर्मिंग, फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
  • मंगलवार, 13 फरवरी: मनौविज्ञान
  • गुरुवार, 15 फरवरी: बायो-टेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
  • शुक्रवार, 16 फरवरी: बायलॉजी
  • शनिवार, 17 फरवरी: इंफॉरमेटिक प्रैक्टिस
  • मंगलवार, 20 फरवरी: संस्कृत
  • बुधवार, 21 फरवरी: केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलऑफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल, फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, होम मैनेजमेंट वत्र विज्ञान
  • शुक्रवार, 23 फरवरी: समाज शास्त्र
  • मंगलवार, 27 फरवरी: मेथेमेटिक्स
  • बुधवार, 28 फरवरी: एनएसक्यूएफ
  • गुरुवार, 29 फरवरी: राजनीति शास्त्र
  • शनिवार, 2 मार्च: भूगौल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचाना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  • सोमवार, 4 मार्च: कृषि, होम साइंस एवं अकाउंट
  • मंगलवार, 5 मार्च: उर्दू, मराठी
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews