MP Board : 10वीं-12वीं परीक्षा पर बड़ी अपडेट, कोरोना संक्रमित सहित अन्य के लिए जारी हुए दिशा निर्देश, छात्रों के लिए जानना जरूरी

MP Board Exam

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा (MP Board Exam) की तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार Third Wave के बीच मध्य प्रदेश की परीक्षा 1 महीने पूर्व आयोजित की जा रही है। वही कोरोना संक्रमण (corona pandemic) को देखते हुए कोरोना संक्रमित और अन्य छात्रों के लिए अलग-अलग नियम और व्यवस्था तय किए गए हैं। इसके लिए नियम निर्देश जारी किए गए हैं।

दरअसल सभी का परीक्षा केंद्रों पर अलग से आइसोलेशन रूम की व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड बैठक द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। जारी निर्णय के मुताबिक 10वीं 12वीं परीक्षा में इस साल करीब 18 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण और संक्रमित छात्रों को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई थी। जिसमें परीक्षा के दौरान दिव्यांग छात्रों को कई तरह की राहत दी जाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमित छात्र भी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Read More : Government Jobs 2022 : जूनियर इंजीनियर की बम्पर भर्ती , जानें सैलरी और लास्ट डेट

बता दें कि मध्य प्रदेश में हाई स्कूल दसवीं की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से शुरू होगी। वहीं इसके लिए अंतिम परीक्षा 10 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होगी। हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से शुरू होगी। वहीं इसके लिए अंतिम परीक्षा 2022, 12 मार्च को आयोजित होगी। परीक्षा 10:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही छात्रों को सुबह 8:30 बजे सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य होगा। छात्र सुबह 8:45 तक ही केंद्र पर प्रवेश कर पाएं।गे इसके बाद किसी भी देर से आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा तय समय पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। वहीं मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग घायल छात्रों को राहत दी जाएगी।

ऐसे छात्र जो मानसिक विकलांगता, दृष्टिहीन या हड्डी टूट जाने अथवा किसी अन्य समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे छात्र लिखने के लिए किसी अन्य व्यक्ति की मदद ले सकेंगे। इसके अलावा उनके विषय चयन अतिरिक्त समय सहित परीक्षा परीक्षा शुल्क में छूट आदि सुविधाएं पहले से ही दी जा रही हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews