Government Jobs 2022 : जूनियर इंजीनियर की बम्पर भर्ती , जानें सैलरी और लास्ट डेट

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। झांरखंड में जूनियर इंजीनियर (Government Jobs 2022) की बंपर भर्ती निकली है।  राज्य के विभिन्न विभागों में 1289  जूनियर इंजीनियर्स की भर्ती की जानी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हुई है।  आवेदन लेने की अंतिम तारीख 8 मार्च 2022 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट किया जा सकता है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड डिप्लोमा स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 2021 (JDLCCE) के तहत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE) की भर्ती निकाली है।

ये हैं विभाग और पदों का विवरण का विवरण

1 – गृह एवं शहरी विकास विभाग – जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल – 46 पद
2 – गृह एवं शहरी विकास विभाग – जूनियर इंजीनियर सिविल – 188 पद
3 – गृह एवं शहरी विकास विभाग  – जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल  – 51 पद
4 – पेयजल एवं स्वच्छता विभाग – जूनियर इंजीनियर सिविल – 171 पद
5 – जल संसाधन विभाग – जूनियर इंजीनियर सिविल – 400 पद
6 – जल संसाधन विभाग – जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल – 30 पद
7 – सड़क निर्माण विभाग – जूनियर इंजीनियर सिविल – 392 पद
8 – कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग – जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग – 11 पद

 ये है शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय अथवा संस्थान से चाहे गए विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

आयुसीमा और वेतनमान 

जूनियर इंजीनियर पद के लिए पुरुष आवेदकों की आयु  18 साल से 35 साल होनी चाहिए जबकि  महिला आवेदकों की आयु 18 साल से 38 साल होने चाहिए। इस पद पर चयनित आवेदक का वेतनमान 35,400 – 1,12,400 है। आवेदन पत्र के साथ सामान्य/ओबीसी /ईडब्ल्यूएस आवेदक को 100 रुपये और झारखंड के एससी/एसटी/पीएस आवेदकों को 50 रुपये फ़ीस देनी होगी।

ये हैं महत्वपूर्ण तारीख 

1 – ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तारीख – 07 फरवरी 2022
2 – ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख – 08 मार्च 2022
3 – फ़ीस जमा करने की अंतिम तारीख – 10 मार्च 2022

अधिक जानकारी के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews