MP Board Result: छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mpbse.nic.in/ पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।
MP Board

MP Board Supplementary Exam Result 2024: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन जल्द ही 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। जो भी छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।

अगस्त के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है रिजल्ट

10 से 20 जून के बीच कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं 8 जून को कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित हुई थी। जो छात्र दो विषयों में पास नहीं थे उन्हें पूरक परीक्षा कैटेगरी में रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड अगस्त के पहले सप्ताह में परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

रिजल्ट में मिलेगा ये जानकारी

रिजल्ट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, सब्जेक्ट कोड, कुल अंक, ग्रेड, डिवीजन और पासिंग स्टेटस की जानकारी उपलब्ध होती है।

रिजल्ट के लिए लिंक

  • https://mpresults.nic.in/
  • https://mpbse.nic.in/
  • https://www.mpbse.nic.in/

इन स्टेप्स को करें फॉलो 

  • सबसे पहले https://www.mpbse.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “Important Alert:” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब HSC (10वीं) सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट या HSSC (12 वीं) सप्लीमेंट्री रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पेज खुलेगा। अपने अंक अच्छे से चेक करें।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप स्कोरकार्ड का परिणाम प्रिन्ट आउट करके अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews