MP BOARD :कक्षा 12 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, माईग्रेशन प्रमाण पत्रों की पुष्टि के संबंध मे आवश्‍यक सूचना जारी

एमपी बोर्ड ने छात्रों के लिए जारी सूचना में लिखा है कि हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 के उत्तीर्ण छात्रों को जारी किए माईग्रेशन प्रमाण-पत्रों की वैद्यता की पुष्टि संबंधित छात्र को मण्डल द्वारा जारी की गई मूल अंकसूची में अंकित विवरण से की जा सकती है।
MP Board

MP Board: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बोर्ड द्वारा हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा 2024 के माईग्रेशन प्रमाण पत्रों की पुष्टि के संबंध मे एक आवश्‍यक सूचना जारी की गई है।बता दे कि मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 5 से 28 फरवरी 2024 और कक्षा 12 के बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित किए गए थे, वही अप्रैल 2024 में नतीजे जारी किए गए थे।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी आवश्यक सूचना में लिखा है कि हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 के उत्तीर्ण छात्रों को जारी किए माईग्रेशन प्रमाण-पत्रों की वैद्यता की पुष्टि संबंधित छात्र को मण्डल द्वारा जारी की गई मूल अंकसूची में अंकित विवरण से की जा सकती है। आवश्यक होने पर मण्डल के ई-मेल mpbse@mp.nic.in पर माईग्रशन प्रमाण पत्र भेजकर वैद्यता की पुष्टि कराई जा सकती है।

फरवरी 2025 से MP BOARD 10th 12th

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, इसके तहत 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच होगी। इसमें हिंदी विषय का पेपर सबसे पहला और विज्ञान यानी साइंस का पेपर सबसे लास्ट में होगा। परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी ।वही 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच होगी। इसमें हिंदी विषय का पेपर सबसे पहला और गणित का पेपर सबसे लास्ट में होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews