MP College : UG-PG परीक्षा पर आई बड़ी अपडेट, जाने ऑफलाइन या ऑनलाइन होगी परीक्षा!

mp college 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कॉलेजों (MP College) की परीक्षा की तिथि नजदीक आ गई है। दरअसल कॉलेज की परीक्षा को लेकर अभी भी छात्र संशय की स्थिति में है। जनवरी में परीक्षा के लिए भरे जाने वाले परीक्षा के फॉर्म (Exam Form) अब तक नहीं भरे गए हैं। ऐसे में साढ़े 3 लाख छात्रों की परेशानी बढ़ गई है।

वहीं छात्र अभी भी असमंजस में हैं की परीक्षा ऑफलाइन (Offline Exam) या ऑनलाइन माध्यम (Online Mode) से आयोजित की जाएगी। हालाकि विश्वविद्यालय (MP Universities) की तरफ से छात्रों को स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रदेश में मई से पहले परीक्षा आयोजित की जाएगी। भोज विश्वविद्यालय में 2 लाख 25 हजार रेगुलर जबकि 25 लाख के छात्रों को परीक्षा देना है।

Read More : MP News : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, विभाग ने कैबिनेट के लिए तैयार किए प्रस्ताव

हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया था। वही कम छात्र होने की वजह से UG के परीक्षा को मई तक के लिए टाल दिया गया था। PG की परीक्षाएं शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूजी-पीजी की वार्षिक परीक्षाएं (UG-PG Exam) के लिए परीक्षा फॉर्म मार्च 2022 से भरे जाएंगे।

जबकि फॉर्म भरने के 2 महीने के बाद मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के कई कॉलेजों में परीक्षाओं का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने स्पष्ट कर दिया है के विश्वविद्यालय अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews