MP NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट: मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल 

एमपी नीट यूजी का शेड्यूल DME ने जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। चॉइस लॉकिंग और मेरिट लिस्ट की तारीख भी घोषित हो चुकी है। जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को होनी चाहिए। 
NEET UG Counselling 2025

मध्य प्रदेश स्टेट नीट यूजी कंबाइंड काउंसलिंग (MP NEET UG 2025 Counselling) को लेकर दो बड़ी अपडेट सामने आई है। मॉप अप राउंड के लिए डिटेल शेड्यूल जारी हो चुका है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  http://dme.mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 5 दिनों तक चलेगा। योग्य उम्मीदवार फ्रेश रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से कर सकते हैं। पंजीकरण पोर्टल 4 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा। बता दें कि जिन  उम्मीदवारों ने पिछले राउंड में रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें फिर से यह काम करने की जरूरत नहीं है।

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने नीट यूजी पास कर ली है और काउंसलिंग के दो चरणों में सीट आवंटित नहीं किए गए हैं, वे मॉप अप राउंड में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा जिन्होंने कोई  सीट ज्वाइन नहीं की है या पहले अलॉट किए गए सीट को रिजाइन कर दिया है, उन्हें भी आवेदन की अनुमति होगी। जिन छात्रों के पहले किसी कॉलेज में दाखिला ले लिया है, वे रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं। सीट आवंटन परिणाम के बाद निर्धारित समय के भीतर कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

नोट कर लें महत्वपूर्ण तारीख

उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए की सुविधा 8 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर के बीच मिलेगी। इस दौरान अपने पसंद का कोर्स और कॉलेज दर्ज करना होगा।  संशोधित स्टेट मेरीट लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी।  सीट आवंटन परिणाम 11 अक्टूबर को घोषित होगा।

कैंडीडेट्स अपने रैंक और नीट यूजी स्कोर के आधार पर आवंटित कॉलेजों और कोर्स की जानकारी चेक कर पाएंगे। उम्मीदवारों  12 से लेकर 17 अक्टूबर के बीच आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में एडमिशन  और दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

ये रहा पूरा शेड्यूल 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “क्रीऐट प्रोफाइल” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां नीट यूजी रोल नंबर, जन्मतिथि और 16 डिजित का सीक्रेट-की (जो एप्लीकेशन नंबर, जीरो और नीट स्कोर का कंबीनेशन होगा) दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके क्रीऐट प्रोफाइल बटन पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।

राउंड-2 पर भी बड़ी अपडेट 

काउंसलिंग के दूसरे चरण को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। डीएमई ने एडमिशन की तारीख को आगे बढ़ाकर 1 अक्टूबर 2025 कर दिया है। उम्मीदवार मंगलवार शाम  6:00 बजे तक आवंटित कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किया गया है। वहीं  उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक कॉलेज में एडमिशन कैंसल कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews