डीएमई का अहम नोटिस: MP NEET UG काउंसलिंग मॉप-अप राउंड स्थगित, नया शेड्यूल जल्द 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर डीएमई ने नोटिस जारी किया है। मॉप-अप राउंड स्थगित कर दी गई है। 7 अक्टूबर तक उम्मीदवार सीट छोड़ सकते हैं। आइए जानें यह फैसला क्यों लिया गया?
NEET UG Counselling 2025

मध्य प्रदेश स्टेट काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling) को लेकर डीएमई ने बड़ा ऐलान किया है। मॉप राउंड को स्थगित कर दिया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। नई तारीखों की की घोषणा अब तक नहीं की गई है। जल्द ही नया शेड्यूल उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://dme.mponline.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

नोटिस के मुताबिक सीट छोड़ने और रजिस्ट्रेशन की लिंक 7 अक्टूबर तक AIQ काउंसलिंग राउंड-3 परिणाम घोषित तक एक्टिव रहेंगे। दरअसल, मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया है। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की तारीख भी अगले आदेश तक आगे बढ़ाई गई है। जिसे देखते हुए डीएमई ने भी एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के अंतिम चरण को टालने का फैसला लिया है। नई तारीखें AIQ काउंसलिंग का नया टाइम टेबल जारी होने के बाद घोषित होगा।

7 अक्टूबर को जारी होने वाली थी मेरिट लिस्ट 

नोटिफिकेशन के मुताबिक एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए एमपी नीट यूजी काउंसलिंग मॉप राउंड के लिए मेरिट लिस्ट मंगलवार यानि आज जारी होने वाली थी।   रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक जारी थी। चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग के लिए 8 और 9 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई थी। सीट आवंटन परिणाम 11 अक्टूबर को घोषित होने वाले थे। मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और दाखिले के लिए 12 से 17 अक्टूबर तक रिपोर्ट करने को कहा गया था।

एमसीसी ने फिर जोड़ी नई सीटें 

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने 4 अक्टूबर को नोटिस जारी करते हुए 139 एमबीबीएस सीटों को बढ़ाने का ऐलान किया था है। 10, 737 वर्चुअल सीटें हैं। वहीं क्लियर वैकेंसी 4921 है। गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट पंजाब में 8 एमबीबीएस सीटों को बढ़ाया गया है। जनरल के लिए तीन, ओबीसी के लिए दो, एससी के लिए दो और ईडब्ल्यूएस के लिए एक सीट खाली है। इस बात की जानकारी कमिटी ने 6 अक्टूबर को दी है। इन सीटों के लिए उम्मीदवार चॉइस फिलिंग/लॉकिंग कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews