MP NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट: मॉप-अप राउंड के लिए मेरिट लिस्ट और वैकेंसी जारी, ऐसे करें चेक 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग मॉप राउंड की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार कैटेगरी और क्लास वाइज वैकेंसी भी चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे चरण में अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुना था, उनकी लिस्ट भी जारी हो चुकी है। 
NEET UG Counselling 2025

डीएमई ने एमपी नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग मॉप-अप राउंड (MP NEET UG 2025 Counselling) मेरिट लिस्ट जारी की है। दूसरे चरण में अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट भी उपलब्ध हो चुकी है। उन्हें 27 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग का मौका मिलेगा। ऐसा न करने पर उम्मीदवारों को अपने आप पहले अलॉट किए गए कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एडमिट किया जाएगा।

मॉप-अप राउंड के लिए फाइनल वैकेंसी भी घोषित कर दी गई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में 159 सीटें खाली हैं। जिसमें बीडीएस के लिए 12 सीट भी शामिल है। 25 नई सीटें  ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल इंदौर में जोड़ी गई हैं। एमपी के प्राइवेट कॉलेज में कुल 307 एमबीबीएस सीट खाली हैं।  सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर में 50 नई सीटें हाल ही में जोड़ी गई है। बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में वैकेंसी की संख्या 285 है।

ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर स्टेट मेरिट लिस्ट मॉप-अप राउंड के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां अपना रैंक, एमपी स्टेट रैंक, नीट यूजी 2025, नीट यूजी रोल नंबर, नाम, जेंडर, एमपी डोमिसाइल स्टेटस, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, नीट  परसेंटाइल और स्कोर चेक।
  • इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ मेंउम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

कब जाएगा सीट आवंटन रिजल्ट?

डीएमई द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक मॉप राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर 2025 तक मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सत्यापन और एडमिशन के लिए रिपोर्ट करने का मौका मिलेगा। 24 अक्टूबर तक उम्मीदवारों को सीट छोड़ने की अनुमति दी गई थी।

एमसीसी नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड पर अपडेट

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक 4 नवंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। AIQ काउंसलिंग के   अंतिम चरण के लिए 9 नवंबर 2025 तक आवेदन कर पाएंगे। चॉइस फिलिंग या लॉकिंग प्रक्रिया 5 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को 9 नवंबर शाम 4:00 बजे से चॉइस लॉकिंग करने का मौका मिलेगा। सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 10 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक चलेगी। 12 नवंबर को सीट आवंटन परिणाम घोषित होगा।  आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने का मौका 13 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews