MP NEET UG काउंसलिंग पर 3 बड़ी अपडेट: दूसरे चरण के लिए एडवाइजरी जारी, कई नई सीटें भी जोड़ी गई

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउन्ड-2 मेरिट लिस्ट आज आ सकता है। इससे पहले एडवाइजरी जारी की गई है। नए सीटों को भी जोड़ा गया है। आइए जानें उम्मीदवार कॉलेज में कब तक रिपोर्टिंग कर सकते हैं?
NEET UG Counselling 2025

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2025 Counselling) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। DME ने दूसरे चरण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक 16 सितंबर यानी आज संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की जाएगई।  उम्मीदवार 17 से लेकर 20 सितंबर के बीच काउंसलिंग के दूसरे चरण के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग कर पाएंगे। सीट आवंटन परिणाम  22 सितंबर को घोषित होंगे।

उम्मीदवारों को आवंटित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और दाखिले के लिए रिपोर्ट करने के लिए निर्धारित तारीख 23 से लेकर 29 सितंबर 2025 है। वहीं अपग्रेडेशन की सुविधा 23 से लेकर 4 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। एडमिशन कैंसिल करने की सुविधा  23 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मिलेगी।

चॉइस लॉकिंग जरूरी, इतनी है फीस 

मध्य प्रदेश स्टेट लेवल कंबाइंड काउंसलिंग नीट यूजी  दूसरे चरण के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसका पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग अनिवार्य होगा। निर्धारित समय तक एडिट ऑप्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। चॉइस लॉक न किए जाने की स्थिति में भरी गई चॉइस को मान्य नहीं माना जाएगा।  शासकीय सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए 10 रुपये शुल्क का भुगतान चॉइस फिलिंग के लिए करना होगा। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 हजार रुपये फीस का भुगतान करना होगा। वहीं प्राइवेट कॉलेज के लिए सभी उम्मीदवारों को 10 लाख रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

  • दूसरे चरण की काउंसलिंग में मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी और राज्य के बाहर के निवासी उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं। राज्य के स्थानिय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अपना विकल्प दर्ज करने के लिए पहले अपने विकल्पों का चॉइस का क्रम पूर्ण रूप से लिखकर उम्मीदवार रख लें। जिससे उन्हें पोर्टल पर चॉइस फिलिंग करते समय कोई भी परेशानी न हो। इसके अलावा कोर्स और कॉलेज का विकल्प अच्छे से भरने और लॉक करने की सलाह दी गई है।
  •  दूसरे चरण में नए आवंटित अभ्यर्थी और अभ्यर्थी जिनका कॉलेज पाठ्यक्रम और कैटेगरी में अपडेशन हुआ है, वे निर्धारित समय में प्रवेश ले सकते हैं।
  • पहले चरण में प्रवेशित संस्थानों में ही द्वितीय चरण में श्रेणी में अपग्रेड होने की स्थिति में अभ्यर्थी को संस्था के लिए फिर से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सीटों को भी बढ़ाया गया 

नेशनल मेडिकल कमीशन ने मध्य प्रदेश के दो कॉलेज में एमबीबीएस सीटों को बढ़ाने का ऐलान किया है। एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल इंदौर में सीटों को 100 से बढ़ाकर 150 किया गया है। वहीं मानसरोवर मेडिकल कॉलेज एंड एमजीयू हॉस्पिटल सीहोर में 150 एमबीबीएस सीटों को की अनुमति दी गई है। इसी तरह से दूसरे राउंड में कुल 200 सीटों को बढ़ाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews