
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड (MP NEET UG Counselling 2025) के लिए पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो चुकी है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट एडवाइजरी भी जारी की गई है। कुछ दिशा निर्देशों का पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा। सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में बचीएमबीपीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए बची हुई सीटों की संख्या भी घोषित कर दी गई है। नया शेड्यूल भी जारी हो चुका है।
नए शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए 14 से लेकर 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग के लिए भी यही तारीख निर्धारित की गई है। कॉलेज वाइज मेरिट लिस्ट भी इस दौरान जारी की जाएगी/ उम्मीदवारों को ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए कॉलेज में 17 नवंबर से लेकर 18 नवंबर के बीच रिपोर्ट करना होगा। एडमिशन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2025 है।
कितनी सीटें खाली?
एमपी नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड में कुल 60 सीट खाली हैं। बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या 19 है। बाकी सीट एमबीबीएस कोर्स के लिए उपलब्ध हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज दतिया समेत 28 संस्थानों में राउंड के लिए सीटें खाली हैं।
ऐसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://dme.mponline.gov.inपर जाएँ।
- होमपेज पर स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। यहाँ अपने रैंक और स्कोर के हिसाब से कॉलेज और कोर्स चेक करें।
- फिर इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
छात्र रखें इन बातों का ख्याल
स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें पहले, दूसरे और मॉप-अप राउंड में कोई भी सीट आवंटित नहीं की गई है। उम्मीदवार कैंडिडेट लॉग इन में उपलब्ध चॉइस फिलिंग लिंक के जरिए अपने कॉलेज और कोर्स चॉइस को जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी को केवल एक कॉलेज में अटेंडेंस दर्ज करने की पात्रता होगी।

