जल्द जारी होगा MP NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 रिजल्ट, 4 अक्टूबर तक मिलेगी ये 2 सुविधाएं

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे चरण के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तारीख घोषित हो चुकी है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे। 4 अक्टूबर तक उम्मीदवारों को सीट छोड़ने की अनुमति होगी। 
NEET UG Counselling 2025

डीएमई द्वारा जारी ऑफिशियल टाइम टेबल के मुताबिक एमपी स्टेट कम्बाइन्ड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का (MP NEET UG 2025) परिणाम 22 सितंबर को जारी होगा। इसमें उम्मीदवार का रैंक, स्कोर, आवंटित कॉलेज का नाम, कोर्स और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसके बाद  भ्यर्थियों को एक निर्धारित समय के भीतर अलॉट किए गए संस्थानों में अलर्ट में रिपोर्ट करना होगा।

बता दें चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 20 सितंबर तक जारी थी। 23 से 29 सितंबर के बीच कैंडिडेट दस्तावेज सत्यापन और दाखिले के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेज में उपस्थित होंगे। यह प्रोसेस 7 दिनों तक जारी रहेगा। 10वीं 12वीं सर्टिफिकेट/ मार्कशीट, नीट यूजी स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों को ले जाना अनिवार्य होगा।

4 अक्टूबर तक करें ये 2 काम

उम्मीदवारों को इस साल सीट छोड़ छोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। दूसरे चरण में शामिल जो भी छात्र  राउंड 2 के लिए मॉप-अप अपग्रेडेशन करना चाहते हैं, वे यह काम 23 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक कर सकते हैं। एडमिशन रद्द करने की ऑनलाइन सुविधा भी 23 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। ध्यान दें कि सभी उम्मीदवारों के लिए कॉलेज  में एडमिशन के दौरान अपग्रेडेशन ऑप्शन में हाँ या ना में से किसी एक विकल्प को चुनना अनिवार्य होगा। 4 अक्टूबर तक विकल्प में बदलाव की अनुमति भी दी जाएगी।

14 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर के बीच जो भी उम्मीदवार सीट लप छोड़ेंगे जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये और एनआरआई को 10 लाख रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अन्य किसी राउंड के लिए उन्हें योग्य नहीं माना जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “एलॉटमेंट लिस्ट” के क्लिक करें। फिर नीट यूजी सेकंड राउंड अलॉटमेंट लिस्ट के ऑप्शन को चुनें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां अपने रैंक और स्कोर के हिसाब से आवंटित संस्थाओं का नाम और कोर्स चेक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews