MP NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रिजल्ट कब आएगा? नया शेड्यूल जारी, फिर से आवेदन शुरू

6 अगस्त को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट जारी होने वाला था। लेकिन DME ने इसे स्थगित कर दिया है। नया शेड्यूल उपलब्ध हो चुका है। चॉइस लॉकिंग और रिजल्ट की नई तारीख का खुलासा हो चूका है।  
NEET UG Counselling 2025

ऑल इंडिया काउंसलिंग शेड्यूल बदलाव के बाद डिपार्टमेंट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन, मध्य प्रदेश ने बड़ा कदम उठाया है। एमपी स्टेट लेवल काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन के रिजल्ट को स्थगित किया गया है। रिजल्ट 6 अगस्त को घोषित होने वाला था। संशोधित शेड्यूल भी  जारी कर दिया है। डीएमई के ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर नया टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि जिन लोगों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।

एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए एमपी  स्टेट काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान अपनी प्रोफाइल और रजिस्ट्रेशन की जानकारी में अभ्यर्थी बदलाव कर कर सकते हैं। 12 अगस्त को स्टेट मेरीट लिस्ट जारी की जाएगी।

चॉइस फिलिंग प्रोसेस कब?

नए शेड्यूल के मुताबिक एमपी डोमिसाइल पंजीकृत छात्रों के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलेगी। 18 अगस्त को पहले राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित किए जाएंगे।छात्रों को दस्तावेज सत्यापन और दाखिले के लिए 19 अगस्त से लेकर 23 अगस्त के बीच मेडिकल और डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

24 अगस्त तक रद्द कर सकते हैं एडमिशन

19 से 24 अगस्त के बीच एडमिशन को कैंसिल करने का मौका उमीदवारों को दिया जाएगा। दूसरे राउंड के लिए अपग्रेडेशन की सुविधा 19 अगस्त से लेकर 23 अगस्त के बीच उपलब्ध करवाई जाएगी। अपडेट के लिए सभी कैंडिडेट्स को नियमित तौर पर अधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ये रहा एमपी नीट यूजी काउंसलिंग का नया शेड्यूल 

ऑल इंडिया काउंसलिंग का रिजल्ट कब आएगा?

ऑल इंडिया काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 6 अगस्त तक बढ़ाई गई थी। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को 7 अगस्त का समय दिया गया है। सीट प्रोसेसिंग 7 और 8 अगस्त को किया जाएगा। परिणाम 9 अगस्त को जारी होंगे। छात्रों को संबंधित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में 9 अगस्त से लेकर 18 अगस्त के बीच रिपोर्ट करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews