
AI Generated Image
नीट यूजी रिजल्ट के बाद छात्रों को काउंसलिंग का इंतजार है। राउन्ड-1 एमपी नीट यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई से शुरू होंगे। स्टूडेंट्स डीएमई पोर्टल पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। ऑफिस ऑफ कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन भोपाल मध्य प्रदेश में टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया 9 दिनों तक जारी रहेगी। जिन भी कैंडीडेट्स ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की है, वे एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए 29 जुलाई 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
वैकेंसी की घोषणा 28 जुलाई 2025 को की जाएगी। इसके खिलाफ उम्मीदवार 29 जुलाई 2025 तक चुनौती दर्ज कर पाएंगे। ऑब्जेक्शन का डिस्पोजल 29 जुलाई 2025 तक होगा। इस दिन फाइनल वैकेंसी भी पब्लिश होगी। स्टेट मेरिट लिस्ट भी 30 जुलाई को जारी की जाएगी। वहीं एमपी डोमिसाइल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 31 जुलाई से लेकर 4 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।
कब आएगा सीट अलॉटमेंट परिणाम?
पहले राउंड सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 6 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा। कैंडिडेट्स को 7 अगस्त से लेकर 11 अगस्त के बीच मेडिकल या डेंटल कॉलेज में दाखिले और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा। 7 अगस्त से लेकर 16 अगस्त के बीच कॉलेज में एडमिशन को ऑनलाइन कैंसिल करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। बता दें काउंसलिंग प्रक्रिया नीट यूजी स्कोर उपलब्ध, सीट, रिजर्वेशन नियम और उम्मीदवारों द्वारा जमा की गई वरीयता पर आधारित होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एमपी डीएमई ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड इत्यादि जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र कोभरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर उम्मीदवार रख सकते हैं।
ये हैं जरूरी दस्तावेज
- नीट यूजी स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
- कक्षा बारहवीं और दसवीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- फोटो आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट
- प्रीपेड फीस रिसिप्ट
- प्रोविजनल एलोकेशन लेटर
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- फैमिली इनकम सर्टिफिकेट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- कैरक्टर सर्टिफिकेट
- एमपी डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- गैप सर्टिफिकेट
- मेडिकल सर्टिफिकेट
री-एग्जाम को लेकर SC जल्द करेगा सुनवाई
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मध्य प्रदेश के बचे हुए 75 उम्मीदवारों के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं, जो एग्जाम सेंटर पर बिजली गुल होने से प्रभावित हुए थे। एमपी हाईकोर्ट ने कैंडिडेट्स को कोई राहत दी गई है। माँग खारिज होने के बाद अभ्यर्थियों ने री-एग्जाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसकी सुनवाई अगले सप्ताह होने वाली है।

