MP Breaking News

MP NEET UG काउंसलिंग 2026 राउंड-2 पर अपडेट, सीट मैट्रिक्स और मेरिट लिस्ट जारी, जानें डिटेल  

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स उम्मीदवार अब चेक कर सकते हैं। इसके अलावा DME ने एडवाइजरी, अपग्रेडेशन विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों और प्रतिभागी कॉलेजों की लिस्ट जारी कर दी है। 
MP NEET UG Counselling 2026

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे चरण (MP NEET UG Counselling) के लिए मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स जारी हो चुकी है। जिसे उम्मीद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट http://dme.mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों का नाम, नीट यूजी रोल नंबर, एमपी स्टेट रैंक, कॉमन रैंक, जेंडर, एमपी डोमिसाइल स्टेटस कैटेगरी, नीट परसेंटाइल और नीत यूजी स्कोर की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा डीएमई उन उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है, जिन्होंने राउंड 2 में अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है। दूसरे चरण के लिए शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। छात्रों को पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी चॉइस फिलिंग और लॉकिंग अनिवार्य रूप से दर्ज करानी होगी।

राउंड 2 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी 

दूसरे चरण में बीडीएस और एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले 21 सरकारी मेडिकल कॉलेज को शामिल किया गया है। बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए गवर्नमेंट ऑटोनॉमस कॉलेज ऑफ़ डेंटिस्ट्री इंदौर शामिल है। कुल सीट 2523 है, जिसमें से बचे हुए सीटों की संख्या 219 है। जबकि बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए गवर्नमेंट ऑटोनॉमस कॉलेज ऑफ़ डेंटिस्ट्री इंदौर में कुल 95 सीट खाली है, बची हुई सीटों की संख्या 39 है।

सूची में 14 प्राइवेट एमबीबीएस कॉलेज को शामिल किया गया है। कुल सीटों की संख्या 3100 है, 847  बची हुई सीट है। बीडीएस कोर्स के लिए 12 प्राइवेट कॉलेज को दूसरे चरण में शामिल किया गया है। कुल सीटों की संख्या 1120 है, जबकि बची हुई सीट केवल 774 है।

उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश जारी 

यूजी पाठ्यक्रम की स्टेट कोटा सीटों पर दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए नियमों के अनुसार अनारक्षित श्रेणी के छात्रों को सरकारी कॉलेज के लिए 10,000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए  5000 रुपये की एडवांस फीस का भुगतान चॉइस फिलिंग से पहले करना होगा।  प्राइवेट कॉलेज के लिए एडवांस शुल्क 1 लाख रुपये है। उम्मीदवार विकल्प दर्ज करने के पहले अपने विकल्पों का क्रम पहले से ही लिखकर रख लें, जिससे उन्हें पोर्टल पर चॉइस फिलिंग करते समय किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही कोर्स और कॉलेज का विकल्प अच्छी तरीके से सोच विचार करने के बाद ही भरने की सलाह दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
MP NEET UG काउंसलिंग 2026 राउंड-2 पर अपडेट, सीट मैट्रिक्स और मेरिट लिस्ट जारी, जानें डिटेल