कब शुरू होगा MP NEET UG काउंसलिंग का दूसरा राउंड? शेड्यूल जारी, MBBS सीटों की संख्या भी बढ़ी

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। 10 सितंबर से राउंड-2 प्रोसेस शुरू होगा। शेड्यूल भी उपलब्ध हो चुका है। एमबीबीएस सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है।   
NEET UG Counselling 2025

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG 2025 Counselling) को लेकर दो बड़ी अपडेट सामने आई है। महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। 10 सितंबर को बची हुई वैकेंसी जारी की जाएगी। संशोधित मेरिट लिस्ट और दूसरे चरण के लिए पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट भी इसी दिन उपलब्ध होगी। 11 से लेकर 14 सितंबर के बीच चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया चलेगी। पहले राउन्ड में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित किया गया है, उन्हें दूसरे राउंड 2 में शामिल होने के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना होगा। यह सुविधा 7 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

शेड्यूल के मुताबिक 16 सितंबर 2025 को दूसरे चरण के लिए सीट आवंटन रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को रैंक के हिसाब से कोर्स और कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। बीडीएस और एमबीबीएस पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए उम्मीदवार साथ 17 सितंबर से लेकर 24 सितंबर के बीच संस्थानों में रिपोर्ट कर पाएंगे। अपग्रेडेशन और सीट छोड़ने का विकल्प चुनने के 17 से लेकर 27 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

एमपी के दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी सीट 

नेशनल मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने छिंदवाड़ा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में एमबीबीएस सीटों को बढ़ाकर 150 कर दिया है, जो पहले 100 थी।  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में एमबीबीएस सीटों को 125 से बढ़ाकर 150 किया गया है। छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में 43 और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में 22 सीटें  स्टेट कोटा वेकेंसी में जुड़ेंगी।

एमसीसी नीट यूजी काउन्सलिंग पर भी अपडेट 

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीत यूजी काउंसलिंग दूसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर यह काम पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा  एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए सीट मैट्रिक्स भी जारी हो चुकी है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1200 सीटों को मंजूरी दी गई है, जबकि 970 नए सीटों को अप्रूव किया गया है। डीम्ड यूनिवर्सिटी के यूजी कॉलेज में 1150 नए सीटों को जोड़ने का रिक्वेस्ट किया गया था। जिसमें से 550 सीटों को अप्रूव किया गया है। पहले से उपलब्ध सीटों की संख्या 2300 थी। राउन्ड-2 के लिए वर्चुअल और क्लियर वैकेंसी जारी हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews