MP NEET UG काउंसलिंग 2026 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग पहले चरण का परिणाम जारी हो चुका है। 15 हजार से अधिक सीटों का आवंटन हुआ है। रैंक वाइज अलॉट किए किए कॉलेज के नाम उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। 
MP NEET UG Counselling 2026

डायरेक्टरेट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन, मध्य प्रदेश में एमपी स्टेट कम्बाइन्ड नीट यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling) राउंड-1 सीट आवंटन अनंतिम परिणाम 24 अगस्त को जारी कर दिया है। जो भी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट http://dme.mponline.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए 15,000 से अधिक सीटें आवंटित की गई हैं।

प्रोविजनल एलॉटमेंट लिस्ट में नीट यूजी रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, नीट यूजी ऑल इंडिया रैंक, कॉमन रैंक, नीट यूजी स्कोर, एमपी स्टेट रैंक, डोमिसाइल स्टेटस, एलिजिबिलिटी कैटेगरी, अलॉट किए गए कॉलेज का प्रकार, नाम, आवंटित कोर्स और अन्य जानकारी दी गई है।

ऐसे चेक करें काउंसलिंग रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Allotment List” के सेक्शन में जाएं।
  3. अब एमपी नीट यूजी काउंसलोंग राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें रैंक, आवंटित कॉलेज और अन्य जानकारी चेक करें।
  5. रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट करके उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।

कॉलेज में रिपोर्ट करने की तारीख 

20 अगस्त को जारी शेड्यूल के मुताबिक एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए पहले चरण में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित किया गया है, उनके लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग की तारीख 25 अगस्त से लेकर 3 सितंबर शाम 6:00 बजे निर्धारित की गई है।  इस दौरान छात्रों को जरूरी दस्तावेजों के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए उपस्थित होना होगा। कॉलेज स्तर पर एडमिशन रद्द करने या सीट छोड़ने की अंतिम तारीख 3 सितंबर शाम 7:00 बजे है। दूसरे चरण के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प 3 सितंबर रात 11:55 बजे तक चुन सकते हैं। अपग्रेडेशन के लिए हाँ या ना का विकल्प सभी उम्मीदवारों को चुनना होगा। इसके बाद एडमिशन स्लिप जारी होगा।

एमपी के टॉप-10 मेडिकल कॉलेजों के नाम 

  1. महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर
  2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर
  3. गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर
  4. गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल
  5. श्रीमंत राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी
  6. श्याम श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा
  7. ESIC मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल इंदौर
  8. डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, रतलाम
  9. अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, विदिशा
  10. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews