उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, MP पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, जानें अब कब होंगे एग्जाम 

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल परीक्षा (PST/PET) के तारीखों में बदलाव किया गया है। एग्जाम स्थगित कर दिए गए हैं।
mp police bharti

MP Police Constable Recruitment 2024: मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। फिजिकल परीक्षा (PST/PET) के तारीखों में बदलाव किया गया है। 23 से 29 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली शारीरिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है।अब एग्जाम नवंबर में आयोजित होंगे। हालांकि 30 सितंबर के बाद होने वाले फिजिकल टेस्ट के तारीखों मवं कोई संशोधन नहीं हुआ है।

बता दें कि फिजिकल टेस्ट के लिए  23 सितंबर से 9 नवंबर तक की तारीख तय की गई थी। एडमिट कार्ड 11 सितंबर को ही जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

नोट कर लें नई तारीखें (MP Police Constable PET/PST Dates)

23 सितंबर को आयोजित होने वाली पीईटी/पीएसटी परीक्षा पर 11 नवंबर को होगी। वहीं 24 सितंबर की परीक्षा 12 नवंबर, 25 सितंबर की परीक्षा 13 नवंबर, 26 सितंबर की परीक्षा 16 नवंबर और 28 सितंबर की परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी। फिजिकल टेस्ट का आयोजन प्रदेश के 10 शहरों में होगा। इसमें भोपाल, इंदौर, बालाघाट, जबलपुर ग्वालियर, सागर, रीवा और उज्जैन शामिल हैं।

क्या है पात्रता? ( MP Police Physical Test Eligibility)

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है। फिजिकल टेस्ट इसका दूसरा स्टेज है। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही पीईटी/पीएसटी में शामिल हो सकते हैं। फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट के लिए पुरुष उम्मीदवारों (जनरल और ओबीसी) की हाइट 168 सेमी और चेस्ट 81-86 सेमी होना चाहिए। एससी/एसटी पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 160 सेमी और चेस्ट 76-81 सेमी होना चाहिए। सभी महिला उम्मीदवारों की हाइट 155 सेमी होना चाहिए। पीईटी के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न गतिविधियों को करना होता है, जिसमें लॉंग जंप, शॉट पुट और दौड़ शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews